{"_id":"6a1c4d395d4e86ee38032eb0","slug":"lucknow-city-bus-strike-ends-on-third-day-115-buses-to-run-regularly-2026-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"City Bus Strike: सिटी बसों की हड़ताल तीसरे दिन खत्म, अब नियमित चलेंगी 115 बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
City Bus Strike: सिटी बसों की हड़ताल तीसरे दिन खत्म, अब नियमित चलेंगी 115 बसें
Sun, 31 May 2026 08:31 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Sun, 31 May 2026 08:31 PM IST
सार
तीन दिनों तक चली हड़ताल के कारण 25 हजार सवारियों को बस सेवाएं नहीं मिल सकीं। ई बस कंडक्टर मंडलायुक्त और जीएम कार्मिक के आश्वासन पर लौटे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिटी बसों की हड़ताल तीसरे दिन खत्म हुई। कर्मचारियों व सिटी ट्रांसपोर्ट प्रशासन के बीच वार्ता सफल रही। रविवार दोपहर सिटी बसों का संचालन शुरू कर दिया गया। इससे दैनिक यात्रियों की मुसीबतें दूर हो गई। रविवार को सेकेंड शिफ्ट में दुबग्गा डिपो से कुछ बसें रूट पर दौड़ती नजर आई। सोमवार से सभी 115 इलेक्ट्रिक सिटी बसें 22 रूटों पर चलेंगी।
विज्ञापन
जिन मार्गो पर सिटी बसों की सेवाएं नहीं मिल रही है, यात्री लखनऊ सिटी ट्रांसपोर्ट के हेल्पलाइन नंबर 18001805014 पर फोन करके जानकारी ले सकते हैं। सिटी ट्रांसपोर्ट के प्रबंध निदेशक अमरनाथ सहाय ने बताया कि वर्ष 2021 में मैरिट के आधार पर संविदा पर परिचालकों की भर्ती की गई है।
विज्ञापन
इन कर्मचारियों को समितियों के जरिए भर्ती करने के विरोध में बस चालक, परिचालक दुबग्गा डिपो में कार्य बहिष्कार कर रहे थे। इसे लेकर पिछले दो दिनों में बसों का चक्का जाम कर दिया गया था। इस मामले में रविवार को मंडलायुक्त और जीएम कार्मिक से वार्ता के बाद मिले आश्वासन पर कर्मचारी काम पर वापस लौट आए हैं।
विज्ञापन
इलेक्ट्रिक सिटी बसों की हड़ताल समाप्त होने के बाद सोमवार से सिटी बसें अपने सभी 22 रूटों पर चलेंगी। यह बसें अपने पूर्व के समय सारणी पर मिलेंगी। बता दें कि तीन दिनों की हड़ताल से 25 हजार से अधिक दैनिक यात्री परेशान हुए तथा सिटी ट्रांसपोर्ट को करीब 18 लाख रुपये का नुकसान उठाना पड़ा।