फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Cheating of 30 lakhs in the name of getting assembly ticket, case filed against three

लखनऊ : विधानसभा टिकट दिलाने के नाम पर 30 लाख की ठगी, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sun, 05 Dec 2021 07:13 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 05 Dec 2021 07:13 PM IST
सार

आरोप है कि 24 नवंबर को वह अपने रिश्तेदार के साथ रुपये लेकर लखनऊ पहुंचे। उनको बसपा प्रमुख के आवास पर बुलाया गया। जहां पहुंचे तो उन्होंने भास्कर को कॉल किया। टिकट के संबंध में फरीद की लगातार भास्कर से बातचीत हो रही थी।

विज्ञापन
Lucknow: Cheating of 30 lakhs in the name of getting assembly ticket, case filed against three
ठगी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कौशांबी के सिराथू विधानसभा से टिकट दिलाने के नाम पर कारोबारी फरीद खान से जालसाजों ने 30 लाख रुपये ठग लिये। जालसाजों ने बसपा से सिराथू विधानसभा का प्रत्याशी बनाने का झांसा दिया था। पीड़ित का आरोप है कि उसने आशियाना के पुराने किला स्थित पार्टी के मंडल कार्यालय में रुपये दिये थे। पार्टी कार्यालय से लेटर पैड पर नकदी हासिल करने की रसीद भी दी गई थी। पीड़ित कारोबारी ने शुक्रवार को पुलिस कमिश्नर से शिकायत की। जिस पर जांच के बाद रविवार को तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन


कौशांबी जनपद में व्यापारी और समाजसेवी फरीद खान रहते हैं। फरीद के मुताबिक वर्ष 2012 में उन्होंने सिराथू विधानसभा से चुनाव कांग्रेस के टिकट पर लड़ा था। उनका आरोप है कि कुछ दिन पहले  बसपा के सिराथू विधान सभा अध्यक्ष नन्हें पासी ने उनके रिश्तेदार शोएब को कॉल किया। फरीद के मुताबिक बताया कि उनसे कहा कि पार्टी कार्यालय से कॉल आई है। पार्टी उनको इस बार टिकट देना चाहती है।
विज्ञापन


फरीद खान को एक व्यक्ति का नंबर दिया और कॉल करने के लिए कहा गया। 21 नवंबर को पीड़ित फरीद ने कॉल किया। कॉल रिसीव करने वाले ने टिकट के बदले में 70 लाख रुपये की मांग की। इस पर फरीद ने इतना देने से मना कर दिया। बातचीत के दौरान टिकट का सौदा 30 लाख रुपये में तय हुआ। आरोप है कि 24 नवंबर को वह अपने रिश्तेदार के साथ रुपये लेकर लखनऊ पहुंचे। उनको बसपा प्रमुख के आवास पर बुलाया गया। जहां पहुंचे तो उन्होंने भास्कर को कॉल किया। टिकट के संबंध में फरीद की लगातार भास्कर से बातचीत हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आशियाना स्थित मंडल कार्यालय में लिया गया रुपया
पीड़ित कारोबारी का आरोप है कि बातचीत के बाद उसे आशियाना के पुराने किला स्थित मंडल कार्यालय भेजा गया। जहां पहुंचने के बाद उनसे भारती नाम के कार्यकर्ता ने 30 लाख रुपये ले लिये। इसके बदले में पार्टी के लेटर पैड पर नकदी हासिल करने का पत्र भी सुपुर्द किया गया। रुपये देने के बाद पीड़ित वापस पार्टी कार्यालय पहुंचे और एक नेता से मुलाकात कर सारी बात बताई। इसके बाद छानबीन की गई तो पता चला कि पीड़ित के साथ ठगी की गई है। इस पर बसपा केविधानसभा अध्यक्ष नन्हें पासी से रुपये वापस करने को कहा। तो नन्हें ने उनसे एक सप्ताह का समय मांगा था। लेकिन इसके  बाद भी रुपये नहीं दिये गये। फरीद ने इस संबंध में शुक्रवार को आशियाना थाने में तहरीर दी।


वहीं पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर से मिलकर शिकायत की। जिस पर पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने जांच का आदेश दिया। शुरूआती पड़ताल में मामला सही पाया गया। प्रभारी निरीक्षक आशियाना धीरज कुमार शुक्ला के मुताबिक पीड़ित कारोबारी नेता की तहरीर पर सिराथू विधानसभा अध्यक्ष नन्हें पासी, भास्कर और सुरेंद्र के खिलाफ ठगी का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed