फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Changes in traffic for Chhath Puja, traffic in the city will remain changed till Sunday

लखनऊ: छठ पूजा के लिए यातायात में हुआ फेरबदल, रविवार तक बदला रहेगा शहर का ट्रैफिक, इन रास्तों पर ना जाएं

Fri, 17 Nov 2023 09:31 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Fri, 17 Nov 2023 09:31 PM IST
सार

यातायात में यह बदलाव सोमवार सुबह तक कार्यक्रम समाप्ति तक लागू रहेगा। इससे कई मार्गों पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। हालांकि, पूजा में शामिल होने के लिए आने वाले लोगों के लिए पार्किंग व्यवस्था भी अलग रहेगी। 

विज्ञापन
Lucknow: Changes in traffic for Chhath Puja, traffic in the city will remain changed till Sunday
छठ पूजा की तैयारी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

पुलिस प्रशासन ने शहर के तीन महत्वपूर्ण क्षेत्रों हजरतगंज, महानगर और चौक में गोमती नदी के तटों पर होने वाली छठ पूजा के चलते रविवार दोपहर 1:00 बजे से यातायात में फेरबदल किया है। यातायात में यह बदलाव सोमवार सुबह तक कार्यक्रम समाप्ति तक लागू रहेगा। इससे कई मार्गों पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। हालांकि, पूजा में शामिल होने के लिए आने वाले लोगों के लिए पार्किंग व्यवस्था भी अलग रहेगी। लेकिन, किसी जन- समान्य की चिकित्सकीय जरूरत पर वैकल्पिक मार्ग के अभाव में प्रतिबन्धित मार्ग पर भी एम्बुलेन्स, फायरसर्विस, स्कूली वाहन, शव वाहन को ट्रैफिक पुलिस / नागरिक पुलिस द्वारा जाने की छूट दी जाएगी। इसके लिए ट्रैफिक कंट्रोल रूम नम्बर 9454405155 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

विज्ञापन


हजरतगंज क्षेत्र: इधर नहीं जा सकेंगे
- चिरैयाझील से लक्ष्मण मेला मैदान की ओर
- बालू अड्डा तिराहे से बैकुंठधाम के रास्ते संकल्प वाटिका अथवा लक्ष्मण मेला ग्राउंड की ओर
- परिवर्तन चौक से हनुमान सेतु के रास्ते आइटी चौराहे को इधर से जा सकेंगे

हजरतगंज: इधर से जा सकेंगे :
- सहारागंज से सिकंदरबाग चौराहे के रास्ते क्लार्क अवध के रास्ते
- बालू अड्डा से सिकंदरबाग, सहारागंज अथवा क्लार्क अवध के रास्ते
- क्लार्क अवध, सीडीआरआइ तिराहा और डालीगंज पुल के रास्ते महानगर क्षेत्र

महानगर: इधर नहीं जा सकेंगे
- नदवा बंधा मोड़ से झूले लाल पार्क की ओर वाहन नहीं जा सकेंगे। यह वाहन आईटी चौराहा या परिवर्तन चौक के रास्ते जा पाएंगे

चौक: इधर से नहीं जा सकेंगे
- शीश महल तिराहे से कुड़ियाघाट ठाकुरगंज बंधे की तरफ
- रूमी गेट इमामबाड़ा से कुड़ियाघाट की ओर

चौक: इधर से जा सकेंगे
- शीश महल तिराहे से इमामबाड़ा के रास्ते पक्का पुल की तरफ
- टेली वाली मस्जिद तिराहा से शाहमीना के रास्ते लक्ष्मण मेला मैदान की ओर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed