फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow Chandigarh express will cancell today

आज निरस्त रहेगी लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, बेगमपुरा सहित कई ट्रेनें बीच रास्ते में ही कैंसिल

Tue, 20 Oct 2020 02:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
Lucknow Chandigarh express will cancell today
आज निरस्त रहेगी लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस, बेगमपुरा सहित कई ट्रेनें बीच रास्ते में ही कैंसिल
विज्ञापन

किसान आंदोलन के चलते ट्रेनों का संचालन पटरी पर लौट नहीं रहा है। लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस जहां मंगलवार को निरस्त रहेगी तो बेगमपुरा सहित कई ट्रेनें बीच रास्ते में ही कैंसिल रहेंगी।
बुधवार को चंडीगढ़ से लखनऊ आने वाली ट्रेन (02232) भी निरस्त रहेगी। वहीं, जिन ट्रेनों को बीच रास्ते निरस्त किया जाना है, उनमें रविवार को रवाना हुई धनबाद-फिरोजपुर किसान स्पेशल (03307) को सिर्फ अंबाला तक चलाया जाएगा।
विज्ञापन

वापसी में मंगलवार को फिरोजपुर से धनबाद जाने वाली किसान स्पेशल (03308) अंबाला से ही चलेगी। रविवार को जयनगर से अमृतसर चली सरयू यमुना स्पेशल (04649) अंबाला तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वापसी में सोमवार व बुधवार को अमृतसर से जयनगर जाने वाली सरयू यमुना स्पेशल (04650) अंबाला से चलेगी।
सोमवार को जयनगर से अमृतसर के लिए रवाना शहीद स्पेशल (04673) अंबाला तक ही चलेगी। वापसी में मंगलवार को अमृतसर से जयनगर जाने वाली शहीद स्पेशल (04674) अंबाला से चलेगी।
ऐसे ही मंगलवार को कोलकाता से अमृतसर जाने वाली दुर्गियाना स्पेशल (02357) अंबाला में कैंसिल हो जाएगी।
22 अक्तूबर को अमृतसर से कोलकाता जाने वाली दुर्गियाना स्पेशल (02358) अंबाला से चलेगी। इस दौरान उक्त सभी ट्रेनें अंबाला से अमृतसर के बीच निरस्त रहेंगी।

ये भी होंगी प्रभावित
मंगलवार को वाराणसी से जम्मूतवी जाने वाली बेगमपुरा एक्सप्रेस (02237) सहारनपुर में निरस्त रहेगी। बुधवार को जम्मूतवी से वाराणसी जाने वाली बेगमपुरा स्पेशल (02238) सहारनपुर से चलेगी। मंगलवार को पटना से जम्मूतवी जाने वाली अर्चना एक्सप्रेस (02355) बरेली में कैंसिल रहेगी और बुधवार को जम्मूतवी से पटना जाने वाली अर्चना स्पेशल (02356) बरेली से चलेगी। सोमवार व मंगलवार को लालगढ़ से डिब्रूगढ़ जाने वाली अवध असम स्पेशल ट्रेन (05910) बदले रास्ते हनुमानगढ़, हिसार, भिवानी, रोहतक से चलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed