{"_id":"684cff5efc8791b8d10fe6a3","slug":"lucknow-case-of-filing-fir-against-robert-vadra-reaches-high-court-hearing-will-be-held-on-june-20-he-had-c-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: हाईकोर्ट पहुंचा राबर्ट वाड्रा पर FIR दर्ज करने का मामला, 20 जून को होगी सुनवाई; पहलगाम हमले का है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: हाईकोर्ट पहुंचा राबर्ट वाड्रा पर FIR दर्ज करने का मामला, 20 जून को होगी सुनवाई; पहलगाम हमले का है मामला
Sat, 14 Jun 2025 10:19 AM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sat, 14 Jun 2025 10:19 AM IST
सार
FIR against Robert Vadra: पहलगाम हमले के बाद कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी के पति राबर्ट वाड्रा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की अर्जी कोर्ट में दाखिल की गई है।
विज्ञापन
राबर्ट वाड्रा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पहलगाम में धर्म पूछकर 27 पर्यटकों की हत्या किए जाने की घटना के लिए हिंदुओं को जिम्मेदार ठहराने के लिए सांसद प्रियंका गांधी के पति राबर्ट वाड्रा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की अर्जी कोर्ट में दाखिल की गई है। सीजेएम हृषिकेश पांडे ने इस अर्जी की पोषणीयता पर सुनवाई के लिए 20 जून की तारीख तय की है।
विज्ञापन
हिंदू फ्रंट फॉर जस्टिस के राष्ट्रीय संयोजक कुलदीप तिवारी की ओर से उनके अधिवक्ताओं ने अर्जी दी। कहा गया कि 23 अप्रैल 2025 को रॉबर्ट वाड्रा ने प्रिंट एवं लाइव समाचार चैनलों और सोशल मीडिया पर इस घटना के लिए पूरे हिंदू समाज को जिम्मेदार बताया है।
विज्ञापन
रॉबर्ट वाड्रा ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा था कि सरकार हिंदुत्व की बात करती है इसलिए अल्पसंख्यक मुसलमान असहज और परेशान रहते हैं। अगर आतंकवादी लोगों की पहचान देख रहे हैं तो वे ऐसा क्यों कर रहे हैं। ऐसी घटनाओं से आतंकी संगठनों को यह लगता है कि हिंदू लोग मुसलमान के लिए परेशानी खड़ी कर रहे हैं। वाड्रा ने यह भी कहा था की पहचान देखना और किसी को मार देना, यह प्रधानमंत्री के लिए एक संदेश है क्योंकि मुसलमान कमजोर महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन