{"_id":"6897105fe160b499ac092f2e","slug":"lucknow-case-filed-against-shine-city-director-brothers-and-six-others-it-is-a-case-of-fraud-of-rs-20-lakh-2025-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: शाइन सिटी के निदेशक भाइयों व छह अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज, 20 लाख की ठगी का है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: शाइन सिटी के निदेशक भाइयों व छह अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज, 20 लाख की ठगी का है मामला
Sat, 09 Aug 2025 02:39 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 09 Aug 2025 02:39 PM IST
सार
20 लाख रुपये की ठगी के मामले में कोर्ट के आदेश पर शाइन सिटी के निदेशक भाइयों व छह कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
शाइन सिटी के निदेशक भाइयों व छह कर्मचारियों के खिलाफ 20 लाख रुपये की ठगी की दो एफआईआर दर्ज की गई हैं। कोर्ट के आदेश पर गोमतीनगर थाने की पुलिस ने यह कार्रवाई की।
विज्ञापन
चिनहट के इंदिरा कैनाल के पास रहने वाले सरकारी कर्मचारी सुशील कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक वर्ष 2013 में उन्हें प्लॉट लेना था। इस संबंध में उनकी मुलाकात गोमतीनगर स्थित शाइन सिटी के दफ्तर में निदेशक प्रयागराज के करैली निवासी राशिद नसीम व उसके भाई आसिफ से हुई।
विज्ञापन
दोनों ने बीकेटी में चल रही कंपनी की शाइन सिटी पैराडाइज योजना में प्लॉट बुक कराने की बात कही। झांसे में आए सुशील ने दस लाख रुपये में प्लॉट बुक करा लिया। उन्होंने किस्तों में भुगतान भी कर दिया, पर कब्जा नहीं मिला।
विज्ञापन
आरोपियों ने प्लॉट के नाम पर विकासनगर की नगमा परवीन खानम से भी दस लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़ितों का यह भी आरोप है कि ठगी करने में कंपनी के कर्मचारी सगीर अहमद, दीप्ति, सुधाकर, दुष्यंत, अजय व ऐनुल रसीद भी दोषी हैं। इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद तिवारी के मुताबिक तफ्तीश चल रही है।