फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Brajesh Pathak said, take precautions for dengue control, medical officers will inspect every day

Lucknow : ब्रजेश पाठक ने कहा, डेंगू नियंत्रण के लिए बरतें सावधानी, चिकित्साधिकारी हर दिन करेंगे निरीक्षण

Wed, 09 Nov 2022 07:36 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 09 Nov 2022 07:36 PM IST
सार

उप मुख्यमंत्री ने डेंगू प्रभावित जिलों में भेजे गए चिकित्साधिकारियों से बात कर वहां के हालात की जानकारी ली।

विज्ञापन
Lucknow: Brajesh Pathak said, take precautions for dengue control, medical officers will inspect every day
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने सभी चिकित्साधिकारियों को निर्देश दिया है कि डेंगू नियंत्रण के लिए हर स्तर पर सावधानी बरतें। हर दिन वार्ड का निरीक्षण करें। दवा और अन्य संसाधन पर्याप्त रखें। जहां भी मरीज बढ़ते क्रम हैं, वहां बेडों की संख्या उसी अनुपात में बढ़ाते रहे।

विज्ञापन


बुधवार सुबह उप मुख्यमंत्री ने डेंगू प्रभावित जिलों में भेजे गए चिकित्साधिकारियों से बात कर वहां के हालात की जानकारी ली। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीम नगर निगम और स्थानीय निकाय की टीम केसाथ निरंतर संपर्क बनाए रखें। आपसी समन्वय के जरिए फागिंग और एंटी लार्वा स्प्रे  कराया जाए। प्रभावित क्षेत्रों में सर्विलांस की गतिविधियां बढ़ाई जाएं। जहां गंभीर मरीज मिल रहे हैंवहां आइसोलेशन वार्ड में पर्याप्त बेड रखें जाएं। गंभीर मरीजों के लिए प्लेटलेट्स का इंतजाम रखा जाए। जिन मरीजों में प्लेटलेट्स की जरूरत नहीं है। इसके बाद भी तीमारदार जोर दें तो उन्हें समझाया जाए। दवाओं एवं अन्य जरूरी सुविधाओं को सुनिश्चित करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन


भयभीत न हों, बचाव करें
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने लोगों से अपील की है कि डेंगू को लेकर भयभीत न हों। बचाव करें। घर के आसपास सफाई रखें। खाली पड़े प्लाट में सफाई कर दें, क्योंकि जहां खाली प्लाट पड़े हैं और कूड़ा फेंका जा रहा है, उसके आसपास रहने वालों को मच्छरजनित बीमारियों से खतरा है। उन्होंने कहा कि अस्पतालों मेंसभी संसाधन मौजूद हैं, इसलिए बुखार आते ही डॉक्टर से संपर्क करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed