फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow boy make hostage in a ship in dubai

दुबई में नौकरी के बहाने जहाज पर महीनों बंधक बना रहा ये लड़का

Mon, 21 Dec 2015 10:06 PM IST
Updated Mon, 21 Dec 2015 10:06 PM IST
विज्ञापन
lucknow boy make hostage in a ship in dubai

दुबई में महीनों बंधक रहे इंदिरानगर के हिमाद्रि उपाध्याय को राज्य के कारागार मंत्री बलवंत सिंह रामूवालिया की पहल पर रिहा कराने में कामयाबी मिली है। हिमाद्रि के साथ ही चेन्नई के एक युवक को भी छुड़ाया जा सका।

विज्ञापन


हिमाद्रि इस साल जनवरी में शारजाह से दुबई गया था, जहां उसे जहाज पर ही बंधक रखा गया था। रविवार को रामूवालिया के आवास पर पत्रकारों से रू-ब-रू हिमाद्रि ने बताया कि न तो बंधकों को जहाज से बाहर नहीं निकलने दिया जाता था। बंधुआ मजदूरों जैसे काम कराया जाता। समय पर खाना भी नहीं दिया जाता था।
विज्ञापन


हिमाद्रि ने बताया कि हैदराबाद की विहान शिपिंग कंपनी की शारजाह शाखा में अक्तूबर 2014 में वह चीफ ऑफिसर नियुक्त हुआ। जनवरी 2015 में कंपनी ने उसे दुबई भेजा। 18 जनवरी 2015 को जब जहाज शारजाह पोर्ट से करीब 20 किलोमीटर दूर रह गया तो उसे वहीं रुकने के आदेश दे दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहाज में 11 लोगों के रहने की ही क्षमता थी, इतने ही लोग उसमें थे भी। पर बाद में सात और लोगों को वहां ले आया गया। उन्हें भी जहाज पर ही रहने को कहा गया। कारण पूछने पर कोई जानकारी नहीं दी जाती। जहाज से उन्हें बाहर नहीं जाने दिया जाता। समय पर खाने को भी नहीं मिलता। अलबत्ता पूरा काम कराया जाता।

चीफ ऑफिसर को पगार तो दूर खाना भी नहीं मिला

lucknow boy make hostage in a ship in dubai

हिमाद्रि ने बताया कि कंपनी में चीफ ऑफिसर के पद पर उसकी नौकरी एक हजार अमेरिकन डॉलर प्रति माह पर तय थी। पर, एक बार भी पगार नहीं दी गई। जब कारागार मंत्री की पहल पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज का दखल हुआ तब कंपनी ने उसे वापस लौटाने के साथ ही उसकी पूरी पगार का भी भुगतान कर दिया।

हिमाद्री ने बताया कि कंपनी के अधिकारियों द्वारा शिप पर मौजूद लोगों की कोई सुनवाई नहीं की जा रही थी। इस पर उसने इंटरनेट पर हेल्पिंग हेल्पलेस नाम की एनजीओ से संपर्क किया।
यह एनजीओ कारागार मंत्री बलवंत सिंह रामूवालिया की बेटी अमनजोत कौर चलाती हैं। अमनजोत कौर ने  पिता को इसकी जानकारी दी। रामूवालिया ने बताया कि उन्होंने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को इसकी जानकारी देकर हस्तक्षेप की मांग की।

जहाज पर 16 भारतीय, एक पाकिस्तानी और म्यांमार का नागरिक था। अभी दो और युवकों राना और राजेश को वापस लाया जाना है। इसके बाद बाकी भारतीयों को भी वापस लाए जाने की कोशिश होगी।

रामूवालिया ने कहा अखबारों में विदेशों में नौकरियों के तमाम विज्ञापन आते हैं। इसका फायदा ट्रेवल एजेंसी के लोग उठाते हैं। इसलिए इस विषय पर सरकार से बात करूंगा। पुलिस की मदद से इनके उत्पीड़न को रोका जाए। कहा, इस मामले में दूसरी राजनीतिक पार्टियों से भी बात करना जरूरी है। इसे मानव तस्करी के तौर पर देखा जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed