फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Both the hands of the contract electrician injured by the current are severed, treatment is going on in the trauma center

लखनऊ : करंट से जख्मी संविदा बिजली कर्मी के दोनो हाथ कटे, ट्रामा सेंटर में चल रहा उपचार

Sat, 26 Feb 2022 08:51 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 26 Feb 2022 08:51 PM IST
सार

लतीफ पुर पंचायत के मजरे दलथम्भा निवासी जयप्रकाश गोस्वामी का इकलौता बेटा आशुतोष गोस्वामी  (28) माल उपकेंद्र पर तैनात, जो इंदौर की वर्डस क्लास सर्विस लिमटेड कंपनी के रोल पर था।  जो बीती 22 फरवरी की रात नवीपनाह जाने वाली विद्युत लाइन में आई तकनीकी  खराबी को ठीक करने के लिये वह शट डाउन लेकर डबल पोल पर चढ़कर काम कर रहा था।

विज्ञापन
Lucknow: Both the hands of the contract electrician injured by the current are severed, treatment is going on in the trauma center
आशुतोष गोस्वामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लेसा के सिस गोमती जोन के तहत माल उपकेंद्र पर कार्यरत संविदा बिजली कर्मी पिछले दिनों हाईवोल्टेज करंट से झुलस गया था, जिसके उपचार के दौरान दोनो हाथ काट दिए गये। इससे संविदा कर्मचारी के परिवार पर उस वक्त मुसीबत का पहाड़ टूट गया, जब एकलौते कमाने वाले के दोनो हाथ कट गये। ये हादसा 22 फरवरी की रात को उस वक्त हुआ, जब डबल पोल पर चढ़कर संविदा कर्मचारी काम कर रहा था। हालांकि लेसा प्रशासन ने पीड़ित परिवार को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। 

विज्ञापन


लतीफ पुर पंचायत के मजरे दलथम्भा निवासी जयप्रकाश गोस्वामी का इकलौता बेटा आशुतोष गोस्वामी  (28) माल उपकेंद्र पर तैनात, जो इंदौर की वर्डस क्लास सर्विस लिमटेड कंपनी के रोल पर था।  जो बीती 22 फरवरी की रात नवीपनाह जाने वाली विद्युत लाइन में आई तकनीकी  खराबी को ठीक करने के लिये वह शट डाउन लेकर डबल पोल पर चढ़कर काम कर रहा था।  तभी उसका दूसरे फीडर की लाइन से स्पर्श हो गया। इससे संविदा कर्मी गंभीर रूप से झुलस कर नीचे गिर गया। जिसे गंभीर हालत में स्थानीय सीएचसी पहुंचाया गया। जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उसे लखनऊ रिफ र कर दिया। 
विज्ञापन


उपकेंद्र के अवर अभियंता  विनीत कुमार के मुताबिक परिवारी जनों की सहमति से सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से परिजन उसे पीजीआई ले गये। मगर, इलाज न हो पाने से 24 फ रवरी को उसे ट्रामा सेंटर के बर्न यूनिट में भर्ती कराया गया। इस घटना की जानकारी कंपनी को भी दी गई थी। उधर, परिवारीजनों का कहना है कि बिजली विभाग की लापरवाही के चलते इलाज में आयी देरी से शरीर मे तेजी से फैल रहे संक्रमण को रोकने व जान बचाने के लिये  केजीएमयू के चिकित्सकों को उसके  दोनों हाथ काटने पड़े । कर्मी के परिवार में पिता जयप्रकाश गोस्वामी, मां वीना गोस्वामी, पत्नी प्रीती व तीन बेटियां महक छह, माही चार एवं मनी दो साल की हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed