{"_id":"63b1e25617cd2a18ba6d9497","slug":"lucknow-bl-santosh-to-visit-lucknow-for-election-meets","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow : भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री का दो दिवसीय लखनऊ दौरा, बैठकों के साथ शुरू होगी 2024 की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow : भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री का दो दिवसीय लखनऊ दौरा, बैठकों के साथ शुरू होगी 2024 की तैयारी
Mon, 02 Jan 2023 01:56 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 02 Jan 2023 01:56 AM IST
सार
इस दौरान वे पार्टी पदाधिकारियों, क्षेत्रीय व जिला अध्यक्षों, जिला प्रभारियों और मोर्चों के अध्यक्षों के साथ बैठक कर सांगठनिक क्रियाकलापों की समीक्षा करेंगे। पार्टी के अभियानों की भी जानकारी लेंगे।
विज्ञापन
बीएल संतोष...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष सोमवार को दो दिवसीय प्रवास पर लखनऊ आ रहे हैं। इस दौरान वे पार्टी पदाधिकारियों, क्षेत्रीय व जिला अध्यक्षों, जिला प्रभारियों और मोर्चों के अध्यक्षों के साथ बैठक कर सांगठनिक क्रियाकलापों की समीक्षा करेंगे। पार्टी के अभियानों की भी जानकारी लेंगे।
विज्ञापन
प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने बताया कि बीएल संतोष की अध्यक्षता में होने वाली विभिन्न बैठकों में प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह आदि शामिल होंगे।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि इस बैठक के साथ ही लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी शुरू हो जाएगी। भाजपा ने लोकसभा चुनाव में यूपी की सभी सीटों को जीतने की योजना बनाई है। प्रदेश में निकाय चुनाव टल गए हैं। ओबीसी के आरक्षण को लेकर भाजपा का कहना है कि जब तक ओबीसी को आरक्षण नहीं मिल जाता तब तक चुनाव नहीं करवाए जाएंगे।
विज्ञापन