फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Biker dies in collision with a sleeper bus; protests held for five hours; accident occurred on the Ag

Lucknow : स्लीपर बस से टक्कर में बाइक सवार की मौत, पांच घंटे तक प्रदर्शन; आगरा-एक्सप्रेसवे पर हादसा

Mon, 22 Dec 2025 11:38 PM IST
आकाश द्विवेदी अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Mon, 22 Dec 2025 11:38 PM IST
सार

रोहित के घरवालों और ग्रामीणों ने एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर बाइक खड़ी करके सड़क जाम कर दी और प्रदर्शन करने लगे।

विज्ञापन
Lucknow: Biker dies in collision with a sleeper bus; protests held for five hours; accident occurred on the Ag
परिजनों ने किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

लखनऊ के पारा में सोमवार सुबह आगरा एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे में उल्टी दिशा से आ रही तेज रफ्तार निजी स्लीपर बस से बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में बाइक चालक काकोरी के दोना खेड़ा गांव निवासी सिक्योरिटी गार्ड रोहित गौतम (30) की कुचलकर मौत हो गई। घटना से आक्रोशित उनके परिजनों व ग्रामीणों ने पांच घंटे तक सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


चालक बस छोड़कर भाग निकला। पारा पुलिस ने उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली की है।पिता शिवरतन ने बताया कि रोहित दो महीने से ठाकुरगंज स्थित एरा मेडिकल कॉलेज में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रहा था। सोमवार सुबह वह घर से हेलमेट लगाकर बाइक पर ड्यूटी के लिए निकला। करीब आठ बजे कोहरे में आगरा एक्सप्रेसवे पर जीरो पॉइंट की ओर से उल्टी दिशा से आ रही स्लीपर बस से बाइक में सामने से टक्कर हो गई। इससे रोहित बस के पहिये के नीचे आ गया। बस को भगाने के लिए चालक ने गति बढ़ा दी, जिससे उसकी कुचलकर मौत हो गई।
विज्ञापन


राहगीरों ने चालक को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह बस छोड़कर भाग निकला। कुछ ही देर में काकोरी, पारा पुलिस और रोहित के घरवाले पहुंच गए। पुलिस ने बस कब्जे में ले ली है। रोहित के परिवार में पत्नी गीता देवी, बेटा हिमांशु और बेटी शिवांशी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मांगें पूरी करने का दिया आश्वासन

रोहित के घरवालों और ग्रामीणों ने एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर बाइक खड़ी करके सड़क जाम कर दी और प्रदर्शन करने लगे। पुलिस ने काफी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने। मामले की गंभीरता को देखते हुए मानकनगर और दुबग्गा थाने से पुलिस बल बुलाया गया।


शिवरतन ने बेटे के परिवार को एलडीए की वरुण विहार योजना में एक मकान, बच्चों की पढ़ाई, बीमारी का खर्च व आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग करते हुए इंस्पेक्टर सुरेश सिंह को ज्ञापन सौंपा। पुलिस ने मांगें पूरी करने का आश्वासन देकर दोपहर दो बजे प्रदर्शन खत्म कराया।

यातायात पुलिसकर्मियों पर वसूली का आरोप

स्थानीय लोगों का आरोप है कि किसान पथ व आगरा एक्सप्रेसवे पर कई स्थानों पर सर्विस लाइन का निर्माण अधूरा है। यहां भारी वाहन उल्टी दिशा से आते हैं। यातायात पुलिसकर्मी इनके चालकों से वसूली में ही व्यस्त रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed