लखनऊ : बस्ती के क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी निलंबित, तपसी धाम आश्रम में कथावाचकों से दुर्व्यवहार का मामला
शासन ने वित्तीय अनियमितता में प्रयागराज के तत्कालीन जिला उद्यान अधिकारी प्रतिभा पांडेय को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही तत्कालीन उप निदेशक विनीत कुमार के खिलाफ उप्र. सरकारी सेवक नियमावली के अधीन अनुशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शासन ने पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह के निरीक्षण के दौरान शराब के नशे में मिले बस्ती मंडल के क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अरविंद कुमार राय को निलंबित किया है। राय पर हरैया के तपसी धाम आश्रम में कथावाचकों से दुर्व्यवहार और अमर्यादित आचरण के आरोप है। पर्यटन मंत्री ने बीते दिनों तपसी धाम आश्रम में चल रहे निर्माण और सौंदर्यीकरण का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान अरविंद कुमार राय शराब के नशे में थे। उन्होंने आश्रम में आराम कर रहे कथावाचकों के साथ दुर्व्यवहार किया। इस पर वहां मौजूद श्रद्धालुओं ने हंगामा किया था। मंत्री के निर्देश पर राय की मेडिकल जांच कराई गई, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई थी। बस्ती के जिलाधिकारी ने मामले की प्रारंभिक जांच के बाद उन्हें निलंबित करने की संस्तुति की। इस रिपोर्ट पर महानिदेशक पर्यटन एवं प्रमुख सचिव पर्यटन मुकेश मेश्राम ने अरविंद कुमार राय को निलंबित कर उनके खिलाफ विभागीय जांच के निर्देश दिए है।
वित्तीय अनियमितता में उद्यान अधिकारी प्रतिभा पांडेय निलंबित
शासन ने वित्तीय अनियमितता में प्रयागराज के तत्कालीन जिला उद्यान अधिकारी प्रतिभा पांडेय को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही तत्कालीन उप निदेशक विनीत कुमार के खिलाफ उप्र. सरकारी सेवक नियमावली के अधीन अनुशासनिक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। यह कार्रवाई उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के निर्देश पर की गई है। आरोप है कि प्रतिभा पांडेय ने प्रयागराज में तैनाती के समय एकीकृत बागवानी विकास मिशन में केला की खेती, राष्ट्रीय कृषि विकास की योजना में पान बरेजा का निर्माण और प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अंतर्गत ‘पर ड्रॉप-मोर क्रॉप’ योजनाओं में 1.34 करोड़ रुपये का अनियमित भुगतान करके सरकारी खजाने का दुरुपयोग किया। प्रकरण की जांच के लिए संयुक्त निदेशक, उद्यान डॉ. सर्वेश कुमार को नामित किया गया है। ब्यूरो