{"_id":"5dde22538ebc3e54b36af61a","slug":"lucknow-basic-education-transfer-policy-news-online-application","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज जारी हो सकती है बेसिक शिक्षा की तबादला नीति, दिसंबर में लिए जाएंगे ऑनलाइन आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज जारी हो सकती है बेसिक शिक्षा की तबादला नीति, दिसंबर में लिए जाएंगे ऑनलाइन आवेदन
Wed, 27 Nov 2019 12:44 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Prachi Priyam
Updated Wed, 27 Nov 2019 12:44 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
लखनऊ बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में कार्यरत शिक्षकों की नई तबादला नीति बुधवार को यानी आज जारी हो सकती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रस्तावित तबादला नीति को मंजूरी दे दी है। तबादले के लिए ऑनलाइन आवेदन दिसंबर में लिए जाएंगे और मार्च-अप्रैल तक तबादले किए जाएंगे।
विज्ञापन
परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों के अंतर जनपदीय तबादलों के लिए विभाग ने नई नीति तैयार की है। इसमें पहली बार ग्रामीण क्षेत्र से शहरी और शहरी क्षेत्र से ग्रामीण स्कूलों में तबादले की मंजूरी दी जाएगी। एक जिले में न्यूनतम तैनाती की अवधि को पांच वर्ष से घटाकर तीन वर्ष किया गया है।
विज्ञापन