{"_id":"628a794e5a993065905aa6a6","slug":"lucknow-bank-manager-caught-red-handed-taking-bribe-cbi-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ : रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया बैंक मैनेजर, सीबीआई ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ : रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया बैंक मैनेजर, सीबीआई ने किया गिरफ्तार
Mon, 23 May 2022 01:27 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 23 May 2022 01:27 AM IST
सार
ग्राहक हरिओम प्रताप सिंह ने सीबीआई के अधिकारियों से शिकायत की थी कि उसने तीन लाख रुपये के किसान क्रेडिट कार्ड लोन के लिए यूनियन बैंक की शाहपुर शाखा में आवेदन किया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Demo pic
विस्तार
सीबीआई ने रिश्वत खोरी के आरोप में आजमगढ़ की यूनियन बैंक आफ इंडिया की शाहपुर ब्रांच के मैनेजर को गिरफ्तार किया है। ग्राहक हरिओम प्रताप सिंह ने सीबीआई के अधिकारियों से शिकायत की थी कि उसने तीन लाख रुपये के किसान क्रेडिट कार्ड लोन के लिए यूनियन बैंक की शाहपुर शाखा में आवेदन किया था।
विज्ञापन
इसके लिए बैंक मैनेजर धर्मेंद्र कुमार से वह मिला। बैंक मैनेजर ने लोन पास करने के बदले 20 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की। हरिओम ने इसकी शिकायत सीबीआई के अधिकारियों से कर दी। सीबीआई की लखनऊ स्थित एंटी करप्शन ब्रांच ने इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए बैंक मैनेजर धर्मेंद कुमार को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन