फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow Bada Mangal very special Muslim Begum built Hanuman temple know history

Bada Mangal: रोचक है लखनऊ में बड़ा मंगल व भंडारे का इतिहास, नवाब वाजिद अली शाह ने की थी शुरुआत

Wed, 14 May 2025 05:55 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 14 May 2025 05:55 PM IST
सार

लखनऊ के अलीगंज में स्थित पुराना हनुमान मंदिर न सिर्फ धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक भी है। नवाब सआदत अली ने अपनी मां आलिया बेगम की इच्छा पर 1798 में इसका निर्माण कराया था।

विज्ञापन
Lucknow Bada Mangal very special Muslim Begum built Hanuman temple know history
बड़े मंगल पर हुए भंडारे का आयोजन। - फोटो : amar ujala

विस्तार

अलीगंज का पुराना हनुमान मंदिर लखनऊ में हिंदू-मुस्लिम एकता का जीता जागता उदाहरण है। नवाब सआदत अली के कार्यकाल के दौरान वर्ष 1798 में उन्होंने अपनी मां आलिया बेगम के कहने पर अलीगंज में पुराना श्रीहनुमान मंदिर का निर्माण कराया था। संतान सुख की प्राप्ति होने पर आलिया बेगम ने मंदिर के निर्माण का वादा किया था।

विज्ञापन


मंदिर के गुंबद पर चांद की आकृति हिंदू-मुस्लिम एकता की कहानी बयां करती है। मां आलिया बेगम के आदेश पर नवाब सआदत अली ने मंदिर निर्माण के बाद ज्येष्ठ माह में हर मंगलवार को भंडारे का आयोजन शुरू किया था और तब से यहां पर मेला व भंडारा लगने लगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- सीएम योगी के निर्देश: निर्माण कार्य के लिए प्रदेश की इकाइयों से ही खरीदें सरिया और सीमेंट, कम से कम 10 मीटर चौड़े हों राज्यमार्ग
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्येष्ठ माह में हर मंगलवार (बड़ा मंगल) को नवाब वाजिद अली शाह की ओर से भंडारा कराने को लेकर एक किवदंती यह भी है कि केसर के कुछ व्यापारी लखनऊ आए थे और उनका केसर बिक नहीं रहा था। तब नवाब वाजिद अली शाह ने पूरा केसर खरीद लिया था, वह महीना ज्येष्ठ का था और दिन मंगलवार था। व्यापारियों ने इसी खुशी में यहां भंडारा कराया, तब से यह परंपरा चल पड़ी।

ये भी पढ़े- यूपी: पूरा प्रदेश भीषण गर्मी की चपेट में, 19 जिलों में लू चलने का अलर्ट; 16 मई से इन इलाकों में बदलेगा मौसम

यह भी कहा जाता है कि अवध के तीसरे नवाब शुजा-उद-दौला (1753-1775 ईस्वी) की दूसरी पत्नी बेगम आलिया को स्पप्न में एक विशिष्ट स्थान का संकेत मिला। जहां हनुमान जी की मूर्ति दबी हुई थी। बेगम आलिया ने उस स्थान की खोदाई का आदेश दिया और जब मूर्ति मिल गई तब उन्होंने उसे हाथी पर ले जाने की व्यवस्था की। हालांकि हाथी रास्ते में रुक गया। बेगम ने वर्तमान अलीगंज में इसी स्थान पर हनुमान जी का मंदिर बनाने का आदेश दिया, जिसे नवाब सआदत अली ने वर्ष 1798 में बनवाया जो आज भी मौजूद है और तभी से ज्येष्ठ माह के हर मंगलवार को लखनऊ में भंडारे की परंपरा चली आ रही है । 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed