फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: The entire state is in the grip of severe heat, heat wave alert in 19 districts; Weather will change in th

यूपी: पूरा प्रदेश भीषण गर्मी की चपेट में, 19 जिलों में लू चलने का अलर्ट; 16 मई से इन इलाकों में बदलेगा मौसम

Wed, 14 May 2025 08:06 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 14 May 2025 08:06 AM IST
सार

Weather of UP: पूरा यूपी भीषण गर्मी की चपेट में है। दिन के साथ-साथ रात के तापमान में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। आने वाले दिनों भी गर्मी और तेज होने के अनुमान है। 
 

विज्ञापन
UP: The entire state is in the grip of severe heat, heat wave alert in 19 districts; Weather will change in th
यूपी में प्रचंड गर्मी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश में झुलसाने वाली गर्मी का कहर जारी है। मंगलवार को प्रदेश के लगभग 15 जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में प्रदेश में गर्मी और तपिश का प्रकोप और बढ़ने वाला है । बुधवार से प्रदेश के पूर्वांचल और तराई हिस्सों के 19 जिलों में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। पूर्वानुमान है कि अगले दो दिनों में प्रदेश के कई जिलों में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

विज्ञापन


मंगलवार को दोपहर बाद प्रयागराज में 42.2 डिग्री, वाराणसी में 41.8 डिग्री , लखनऊ और सुल्तानपुर में 41.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। वहीं अमेठी, बहराइच, आगरा और झांसी में भी तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहा।
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि पिछले 48 घंटों में तापमान में बढ़ोतरी दिखी है। अगले चार से पांच दिनों में पारे में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की और बढ़ोतरी हो सकती है। 14 व 15 मई को पूर्वांचल और तराई के इलाकों में कहीं-कहीं लू या हीट वेव चलने की चेतावनी है। 16 मई से यह लू प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों तक फैल जाएगी। जबकि तराई में संभावित बारिश के चलते लू की स्थिति कमजोर पड़ सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

16 से 20 मई के बीच तराई में बूंदाबांदी

मौसम विभाग के मुताबिक 16 से 20 मई के बीच प्रदेश के तराई इलाके में चक्रवाती परिसंचरण विकसित हो रहा है । इसके असर से तराई में तीन से चार दिनों के लिए फिर से मौसम में बदलाव दिखेगा और तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी के संकेत हैं।

यहां है लू चलने की संभावना

चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच व आसपास के इलाकों में।
 

Weather: पश्चिम, पूर्वी और मध्य भारत में तेज हवा और बारिश की चेतावनी; यहां लू से हलकान रहेंगे लोग, मौसम का हाल



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed