Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow Axis Bank Deputy Manager Commits Suicide Brother Rushes in After Hearing a Sound, Finds Him Lying on

Lucknow: एक्सिस बैंक के डिप्टी मैनेजर ने किया सुसाइड, भाई आवाज सुनकर दौड़ा तो जमीन पर पड़े मिले

Mon, 30 Mar 2026 03:21 PM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Mon, 30 Mar 2026 03:21 PM IST
सार

अलीगंज स्थित एक्सिस बैंक में डिप्टी मैनेजर के पद पर तैनात थे। सोमवार सुबह करीब 9 बजे घर की पहले मंजिल पर बने कमरे में 32 बोर की पिस्टल से खुद को गोली मार ली।

विज्ञापन
Lucknow Axis Bank Deputy Manager Commits Suicide Brother Rushes in After Hearing a Sound, Finds Him Lying on
काजी अहमद जैद की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

लखनऊ में डिप्टी बैंक मैनेजर ने खुद की कनपटी पर अवैध पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह उनका शव स्टोर रूम के बाहर पड़ा मिला। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पिस्टल कब्जे ले ली। मूलरूप से गोंडा के रहने वाले काजी अहमद जैद आदिल नगर मं पत्नी तैयबा, एक वर्षीय बेटी, मां मुसफिया खातून, बड़े भाई काजी अहमद अजीज, भाभी व भांजे हमजा के साथ रहते थे। वह एक्सिस बैंक की भूतनाथ शाखा इंदिरा नगर में तैनात थे। अजीज ने बताया कि दो दिन पहले जैद पत्नी तैयबा व भांजे के साथ पारिवारिक शादी समारोह में शामिल होने गोंडा गए थे। रविवार रात करीब 12:30 बजे वापस लौटे थे। इसके कुछ देर बाद सभी सो गए थे।

विज्ञापन

शव देख मची चीख पुकार

सुबह करीब 8:30 बजे जब पत्नी तैयबा की आंख खुली तो उन्हें जैद कमरे नहीं दिखे। इस पर उन्हें लगा कि वह बैंक चले गए। मगर कुछ देर बाद उन्हें जैद के दो मोबाइल कमरे में ही रखे मिले। घर के बाहर गाड़ियां भी खड़ी मिलीं। तैयबा ने उन्हें काफी आवाज लगाई। मगर, कोई जवाब नहीं मिला। 

विज्ञापन


उन्हें वह स्टोर रूम के दरवाजे के पास खून से लथपथ पड़े मिले। उनकी चीख निकल गई। शोर सुन घरवाले आनन-फानन छत पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। एडीसीपी पूर्वी अमोल मुरकुट, एसीपी गाजीपुर ए विक्रम सिंह व इंस्पेक्टर गुडंबा पुलिस टीम के साथ पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं मिला सुसाइड नोट

पुलिस और फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल की। घटनास्थल से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। हालांकि, पुलिस ने जैद के दोनों मोबाइल कब्जे में ले लिए। एसीपी गाजीपुर ने बताया कि मामले की जांच चल रही है। अगर घरवाले किसी पर कोई आरोप लगाते हुए तहरीर देते हैँ तो एफआईआर दर्ज की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed