{"_id":"67f61a1cb022351e92024dd7","slug":"lucknow-attempt-to-kidnap-a-girl-student-outside-college-beaten-up-and-abused-for-resisting-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: कॉलेज के बाहर से छात्रा को अगवा करने का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार, साथी की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: कॉलेज के बाहर से छात्रा को अगवा करने का प्रयास, आरोपी गिरफ्तार, साथी की तलाश जारी
Wed, 09 Apr 2025 03:36 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 09 Apr 2025 03:36 PM IST
सार
लखनऊ के पारा में कॉलेज के बाहर दो शोहदों ने छात्रा को अगवा करने की कोशिश की। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि उसके साथी की तलाश जारी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखनऊ के पारा के मोहान रोड स्थित निजी कॉलेज के बाहर मंगलवार दोपहर बीकॉम की छात्रा को अगवा करने की कोशिश का मामला सामने आया है। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर आरोपी काकोरी के ईटगांव निवासी आश्रय मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके साथी अंश अवस्थी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
काकोरी की रहने वाली 22 वर्षीय छात्रा के अनुसार, दोपहर करीब 12 बजे कॉलेज के बाहर बाइक सवार शोहदों ने उसे रोक लिया। जबरन बाइक में बैठाकर घर चलने की बात कहने लगे। विरोध पर छेड़छाड़ और मारपीट की।
विज्ञापन
ये भी पढ़े- Lucknow: निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन, सड़कों पर उतरे, कामकाज ठप
विज्ञापन
शोर मचाने पर आरोपी भाग निकले थे।