फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Ansal burdened with cases, nine new FIRs filed on Tuesday, more than 30 cases filed in three days

लखनऊ: मुकदमों के बोझ तले दबा अंसल, मंगलवार को हुईं नौ नई एफआईआर, तीन दिनों में 30 से अधिक मुकदमे

Tue, 11 Mar 2025 10:45 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 11 Mar 2025 10:45 PM IST
सार

Ansal Api: अंसल बिल्डर पर मुकदमों का क्रम जारी है। मात्र तीन दिनों में पूरे प्रदेश में अंसल पर 30 से अधिक एफआईआर हुईं। 
 

विज्ञापन
Lucknow: Ansal burdened with cases, nine new FIRs filed on Tuesday, more than 30 cases filed in three days
विवादों में अंसल ग्रुप। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अंसल बिल्डर के खिलाफ मुकदमें बढ़ते जा रहे हैं। सुशांत गोल्फ सिटी थाने में नौ और एफआईआर आरोपियों के खिलाफ दर्ज की गई है। पिछले तीन दिन में करीब 30 से अधिक मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। पुलिस पीड़ितों से साक्ष्य संकलन कर रही है। जल्द ही प्रणव अंसल और सुशील पर शिकंजा कसेगा। एचएएल टाउनशिप में रहने वाले भागीरथी वर्मा के मुताबिक उन्होंने अंसल में एक प्लॉट बुक कराया था।

विज्ञापन


वर्ष 2011 में अनुबंध भी हो गया था। इसके बाद उन्होंने फाइनेंस कराकर 8,92,400 रुपये दे भी दिए। इस बीच अंसल ने नया अनुबंध तैयार कर दिया और प्लॉट पर कब्जा देने में हिलाहवाली करने लगे। आरोपियों ने अतिरिक्त रुपये लिए और सारे कागजात जमा करा लिए। आरोप है कि आरोपियों ने प्लॉट की न तो रजिस्ट्री की और न ही रुपये वापस किए। 
विज्ञापन


परेशान हाेकर पीड़ित ने अंसल महाप्रबंधक और निदेशक समेत अन्य के खिलाफ केस दर्ज कराया है। उधर, सीतापुर के विजय लक्ष्मी नगर निवासी विजय जगवानी ने भी आरोपियों पर प्लॉट दिलाने के नाम पर 5,98,735 रुपये हड़पने का केस दर्ज कराया है। इसी तरह विष्णुलोक कॉलोनी निवासी एसके घोष ने भी प्रणव अंसल के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आरोप है कि उन्होंने एक विला बुक कराया था। इसके एवज में अंसल ने उनसे 11,60,123 लाख रुपये एडवांस लिए। 14 साल बीत जाने के बाद भी आरोपियों ने कब्जा नहीं दिया और ना ही पैसा वापस किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गोरखपुर के गोलखघर निवासी अर्चना राय ने भी वर्ष 2011 में अंसल में अपनी मां के नाम एक प्लॉट बुक कराया था। इसके एवज में उन्होंने कुल 21 लाख नौ हजार रुपये भी जमा किए, लेकिन उन्हें प्लॉट की रजिस्ट्री नहीं की गई। उधर, मिर्जापुर के चुनार स्थित खान जादीपुर निवासी अजय कुमार सिंह और मनोज कुमार सिंह ने भी अंसल के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया है। इनके अलावा एचएएल टाउनशिप कानपुर निवासी रितेश कुमार गुप्ता, मसकगंज चौक निवासी आशा मिश्रा और आजमगढ़ के लाहरपार निवासी अरुण कुमार सिंह ने भी बिल्डर के खिलाफ केस दर्ज कराकर कठोर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed