फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: allegation of rape with a woman in SUV in Lucknow.

Lucknow: लिफ्ट के बहाने महिला से एसयूवी में असलहे के बल पर दुष्कर्म का आरोप, वायरल हुआ शिकायत पत्र

Sat, 25 May 2024 01:26 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 25 May 2024 01:26 PM IST
सार

मामले में शिकायत पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।  इंस्पेक्टर ने बताया कि पीड़िता थाने पर आई ही नहीं थी। शिकायत पत्र में दिए गए नंबर से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो मोबाइल नंबर भी बंद मिला। 

विज्ञापन
Lucknow: allegation of rape with a woman in SUV in Lucknow.
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लिफ्ट देने के बहाने महिला से एसयूवी में असलहे के बल पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। एक अप्रैल को हुई घटना का शिकायत पत्र शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। फिलहाल मामले में केस दर्ज नहीं किया गया है। पुलिस का दावा है कि महिला से संपर्क नहीं हो सका है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन


महिला मूलरूप से बहराइच की रहने वाली है। महिला एक अप्रैल को इंदिरानगर निवासी अपने रिश्तेदार के घर से बहराइच के लिए निकली थी। कमता चौराहे के पास सवारी वाहन का इंतजार करते वक्त एसयूवी सवार दो लोग वहां पहुंचे। लिफ्ट देने की बात कही तो महिला एसयूवी में बैठ गई। कुछ दूर जाने के बाद चालक ने एसयूवी को देवा रोड की तरफ मोड़ दिया। महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने असलहा निकाल लिया और मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी ने चलती गाड़ी में दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि पूरी रात आरोपी गाड़ी में उनके साथ गलत काम करता रहा और सुबह टेल्को कंपनी के पास छोड़कर भाग निकला। घटना का शिकायत पत्र शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इंस्पेक्टर ने बताया कि पीड़िता थाने पर आई ही नहीं थी। शिकायत पत्र में दिए गए नंबर से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो मोबाइल नंबर भी बंद मिला। फिलहाल जांच की जा रही है। पीड़िता ने बताया कि आरोपी का आधार कार्ड गाड़ी में गिर गया था। आधार कार्ड में उसका नाम व पता उन्होंने देख लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहराइच भेजी जाएगी पुलिस टीम
पुलिस सूत्रों की मानें तो 20 मई की दोपहर पीड़िता चिनहट थाने पहुंची और शिकायत पत्र देकर चली गई। चुनाव के चलते पुलिस महिला के शिकायत पत्र पर ध्यान नहीं दे सकी। अब पीड़िता से पुलिस का संपर्क नहीं हो पा रहा है। एडीसीपी पूर्वी अमित कुमावत ने बताया कि पुलिस की एक टीम बहराइच पीड़िता के घर भेजी जा रही है। जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed