{"_id":"629e0fea86eba425355d2ba5","slug":"lucknow-alikhesh-said-opposition-should-get-maximum-opportunity-freedom-without-equality-is-meaningless","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलिखेश यादव बोले: विपक्ष को अधिक से अधिक मौका मिलना चाहिए, बिना बराबरी के बेमानी है आजादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलिखेश यादव बोले: विपक्ष को अधिक से अधिक मौका मिलना चाहिए, बिना बराबरी के बेमानी है आजादी
Mon, 06 Jun 2022 08:39 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 06 Jun 2022 08:39 PM IST
सार
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जब तक भेदभाव दूर नहीं होगा तब तक किसी भी आजादी का कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि आज भी कितने भी ऊंचे पद पर जाएं लेकिन ऐसा नहीं है कि वह किसी भेदभाव का शिकार नहीं हुआ। बिना बराबरी के आजादी बेमानी है।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि विधायिका में जनता की सशक्त आवाज उठाने के लिए विपक्ष महत्वपूर्ण कड़ी है। उन्होंने कहा कि संसदीय लोकतंत्र को सुदृढ़ बनाने के लिए आवश्यक है कि विधायिका का अधिक से अधिक दिनों तक संचालन हो और विपक्ष को अधिक से अधिक माध्यम से अपनी बात कहने का अधिक से अधिक मौका मिले।
विज्ञापन
विधानमंडल की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि जब तक भेदभाव दूर नहीं होगा तब तक किसी भी आजादी का कोई मतलब नहीं है। उन्होंने कहा कि आज भी कितने भी ऊंचे पद पर जाएं लेकिन ऐसा नहीं है कि वह किसी भेदभाव का शिकार नहीं हुआ। बिना बराबरी के आजादी बेमानी है। विधानमंडल के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सपा सरकार के दौरान विधानमंडल के आधुनिकीकरण के कार्य किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन