फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Akhilesh Yadav said, health service is bad, new wave of corona can be frightening

लखनऊ : अखिलेश यादव ने कहा, स्वास्थ्य सेवा बदहाल, भयावह हो सकती है कोरोना की नई लहर

Tue, 26 Apr 2022 12:41 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 26 Apr 2022 12:41 PM IST
सार

अखिलेश ने कहा कि प्रदेश के नए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री अपनी ही विभागीय अव्यवस्था से क्षुब्ध हैं। अस्पतालों में न पर्याप्त डॉक्टर हैं और न ही दवाओं का समुचित प्रबंध है। सच तो यह है कि भाजपा सरकार स्वास्थ्य, शिक्षा एवं कानून व्यवस्था के सभी मोर्चों पर पहले से भी ज्यादा विफल साबित हो रही है।

विज्ञापन
Lucknow: Akhilesh Yadav said, health service is bad, new wave of corona can be frightening
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में कोरोना फिर दस्तक दे रहा है। बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं के कारण नई लहर और भयावह हो सकती है। अखिलेश ने कहा कि कोरोना के केस बढ़ रहे हैं। लखनऊ तक में प्रकोप महसूस किया जाने लगा है। विशेषज्ञ चौथी लहर की आशंका जता रहे हैं। जून-जुलाई में संक्रमण का पीक आ सकता है। लॉकडाउन के दौरान जनता को बहुत बुरे दिन देखने पड़े थे। सरकार स्थिति की समीक्षा कर ऐसा जता रही है जैसे कि वह सत्ता में अभी आई है, जबकि यह तो निरंतरता की सरकार है। मुख्यमंत्री की बैठकों का जमीन पर कोई असर नहीं है। प्रदेश के नए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री अपनी ही विभागीय अव्यवस्था से क्षुब्ध हैं। अस्पतालों में न पर्याप्त डॉक्टर हैं और न ही दवाओं का समुचित प्रबंध है। सच तो यह है कि भाजपा सरकार स्वास्थ्य, शिक्षा एवं कानून व्यवस्था के सभी मोर्चों पर पहले से भी ज्यादा विफल साबित हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed