फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Akhilesh said - BJP is playing with the future of the youth, SP will struggle to complete the incomplete recruitments

लखनऊ : अखिलेश बोले- नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही भाजपा, अधूरी भर्तियों को पूरी कराने के लिए सपा करेगी संघर्ष

Thu, 07 Apr 2022 07:30 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 07 Apr 2022 07:30 PM IST
सार

अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के स्तर पर लंबे समय से 10 भर्तियां लंबित हैं। 34 लाख से अधिक अभ्यर्थियों का भाग्य इनसे जुड़ा है। इनमें सम्मिलित तकनीकी सेवा सामान्य चयन भर्ती प्रक्रिया 2016 से अधूरी है। वर्ष 2018 से 1.19 लाख अभ्यर्थी अवर अभियंता भर्ती परीक्षा होने का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
Lucknow: Akhilesh said - BJP is playing with the future of the youth, SP will struggle to complete the incomplete recruitments
प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। उनकी समस्याओं के समाधान में कोई रूचि नहीं ली जा रही है। 34 लाख से अधिक अभ्यर्थियों को अधूरी भर्तियां पूरी होने का इंतजार है। समाजवादी पार्टी नौजवानों की समस्याओं के समाधान के लिए सदन से सड़क तक आवाज उठाएगी। अधूरी भर्तियों को पूरा कराने के लिए संघर्ष होगा। वह प्रदेश कार्यालय में बृहस्पतिवार को आए विभिन्न भर्ती के अभ्यार्थियों के प्रतिनिधिमंडल को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार ने अब तक लाखों नौकरियां देने का झूठा प्रचार किया है। प्रदेश में न कहीं निवेश हुआ और न उद्योग लगे। भाजपा गरीबों की रोटी छीनकर पूंजीपतियों की तिजोरी भरने का काम कर रही है। अभ्यर्थियों के साथ भाजपा सरकार का संवेदनशून्य व्यवहार अनुचित और अमानवीय है। नौजवानों के सब्र का इम्तिहान नहीं लिया जाना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के स्तर पर लंबे समय से 10 भर्तियां लंबित हैं। 34 लाख से अधिक अभ्यर्थियों का भाग्य इनसे जुड़ा है। इनमें सम्मिलित तकनीकी सेवा सामान्य चयन भर्ती प्रक्रिया 2016 से अधूरी है। वर्ष 2018 से 1.19 लाख अभ्यर्थी अवर अभियंता भर्ती परीक्षा होने का इंतजार कर रहे हैं। ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी, समाज कल्याण परिवेश की परीक्षाओं का विज्ञापन 2018 में जारी हुआ था। उसकी परीक्षाएं भी हुई लेकिन बाद में किन्हीं कारणों से परीक्षाएं रद्द हो गई। इनमें 14 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। जब लंबे समय से भर्ती परीक्षा लंबित है तब मुख्यमंत्री के 100 दिन में 20 हजार सरकारी नौकरी और 50 हजार रोजगार देने का वादा कैसे पूरा होगा? सहज ही इसका अनुमान लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान अभ्यार्थियों ने बताया कि 32 हजार अनुदेशकों को अभी तक रोटी.रोजी से वंचित रखा गया है। वन रक्षक एवं वन्य जीव रक्षक भर्ती तथा मंडी परिषद की परीक्षाओं का भी कोई पुरसाहाल नहीं है। प्रतिनधि मंडल में  रिषभ कुमार सिंह, दिनेश, उमेश वर्मा, विक्रम यादव, लव कुश चतुर्वेदी, शाकिर अली, विजय गौतम, शिवनाथ निषाद आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed