{"_id":"62616ce8d0bb085bbc6415e1","slug":"lucknow-akhilesh-said-bjp-and-rss-are-spreading-hatred-sp-s-delegation-will-go-to-jahangirpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: अखिलेश बोले- नफरत फैला रही है भाजपा-आरएसएस, जहांगीरपुरी जाएगा सपा का प्रतिनिधिमंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: अखिलेश बोले- नफरत फैला रही है भाजपा-आरएसएस, जहांगीरपुरी जाएगा सपा का प्रतिनिधिमंडल
Thu, 21 Apr 2022 08:10 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Thu, 21 Apr 2022 08:10 PM IST
सार
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अयोध्या, बलिया और लखीमपुर सहित अन्य जिलों में पत्रकारों से उत्पीड़न की घटनाओं की निंदा की।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा और आरएसएस परस्पर नफरत फैला रहे हैं। उनके एजेंडे से लोकतंत्र, एकता और सद्भाव को गंभीर क्षति पहुंच रही है। गरीब, कमजोर जनता और विपक्षी दलों के नेताओं कार्यकर्ताओं पर भाजपा सरकार का उत्पीड़न बढ़ता ही जा रहा है। इस सबके पीछे उनका इरादा असल और बुनियादी मुद्दों से भटकाना व असहमति की आवाज को दबाना है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि भाजपा और आरएसएस लोगों को धर्म के आधार पर भड़काते हैं। बहुसंख्यक समाज की भावनाओं के साथ खेलते हैं। संविधान में सबको एक समान नागरिक अधिकार दिए गए। भाजपा यह सामाजिक तानाबाना को तोड़ने में लगी है। भाजपा सरकार छलबल और सत्ता की ताकत से विपक्ष की विरोध और असहमति की आवाजों को भी दबाना चाहती है। चौथे स्तंभ पर भी दबाव बनाया जाता है। भाजपा के आईटी सेल अफवाहें फैलाकर नफरत की चिंगारी को हवा देने का काम करती है। उन्होंने अयोध्या, बलिया और लखीमपुर सहित अन्य जिलों में पत्रकारों से उत्पीड़न की घटनाओं की निंदा की।
विज्ञापन
दिल्ली जाएगा प्रतिनिधिमंडल
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि नई दिल्ली की जहांगीरपुरी बस्ती उजाडे़ जाने की घटना की जांच के लिए पार्टी का प्रतिनिधि मंडल 22 अप्रैल को मौके पर जाएगा। प्रतिनिधि मंडल में सांसद शफीकुर्रहमान बर्क, सांसद एसटी हसन, पूर्व सांसद रवि प्रकाश वर्मा, राज्यसभा सदस्य विशम्भर प्रसाद निषाद, पूर्व सांसद जावेद अली खान शामिल हैं।
विज्ञापन