फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow Airport: Runway will remain closed during the day from March 1 to July 15, flights will be operated o

लखनऊ एयरपोर्ट: एक मार्च से 15 जुलाई तक दिन में बंद रहेगा रनवे, सिर्फ रात को हो सकेगा विमानों का संचालन

Tue, 11 Feb 2025 07:23 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 11 Feb 2025 07:23 AM IST
सार

Lucknow Airport: लखनऊ एयरपोर्ट पर यात्रियों को आने वाले दिनों में मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है। एयरपोर्ट का रनवे सुबह दस बजे से शाम छह बजे तक बंद रहेगा। 

विज्ञापन
Lucknow Airport: Runway will remain closed during the day from March 1 to July 15, flights will be operated o
लखनऊ एयरपोर्ट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अमौसी एयरपोर्ट का रनवे पहली मार्च से दिन में आठ घंटे तक बंद रहेगा। इस दौरान विमानों की आवाजाही नहीं होगी। आशंका है कि करीब 65 विमानों का संचालन प्रभावित होगा। इस दौरान रनवे के समानांतर टैक्सीवे बनाया जाएगा, जिससे विमानों की लैंडिंग-टेकऑफ आसान हो जाएगी। साथ ही रनवे की मरम्मत की जाएगी। रनवे 15 जुलाई तक सुबह 10 बजे से शाम छह बजे तक बंद रखा जाएगा।

विज्ञापन


चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट निजी कंपनी के हाथ में है। नए टर्मिनल टी-थ्री के निर्माण के बाद अब रनवे के समानांतर टैक्सीवे बनाने की तैयारी है। वहीं रनवे की रिकार्पेटिंग यानी मेंटीनेंस कराई जाएगी। इसके लिए डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन(डीजीसीए) को एयरपोर्ट प्रशासन ने कार्ययोजना बनाकर भेजी थी, जिसकी अनुमति मिल गई है। एयरपोर्ट प्रवक्ता ने बताया कि पहली मार्च से 15 जुलाई तक अमौसी एयरपोर्ट का रनवे सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक बंद रहेगा। इस दौरान विमानों की आवाजाही नहीं होगी। दस बजे से पूर्व व शाम छह बजे के बाद एयरपोर्ट से 132 विमानों की लैंडिंग व टेकऑफ होगी। विमानन कंपनियों को इसकी सूचना दी जा चुकी है। रनवे मरम्मत व टैक्सीवे निर्माण के चलते प्रभावित होने वाली उड़ानों को एयरलाइंस रिशेड्यूल कर रही हैं। इससे कम से कम यात्रियों को असुविधाओं का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन

65 विमान होंगे प्रभावित, 18 कैंसिल!

Lucknow Airport: Runway will remain closed during the day from March 1 to July 15, flights will be operated o
Lucknow airport - फोटो : अमर उजाला
अमौसी एयरपोर्ट पर घरेलू व अंतरराष्ट्रीय उड़ानों सहित प्रतिदिन 140 विमानों की आवाजाही है। इसमें दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, अहमदाबाद, बंगलुरु सहित खाड़ी देशों से आने-जाने वाली उड़ानें भी हैं। एयरपोर्ट सूत्र बताते हैं कि रनवे के दिन में आठ घंटे बंद होने से करीब 65 विमानों का संचालन प्रभावित होगा। इसमें 18 विमान कैंसिल हो सकते हैं। हालांकि, एयरलाइंस विमानों को रिशेड्यूल कर रही हैं। वहीं एयरपोर्ट प्रवक्ता का कहना है कि 132 विमानों का संचालन सुबह दस बजे से पूर्व व शाम छह बजे के बाद सामान्य ढंग से होगा। महज आठ विमानों का संचालन ही बाधित होगा।

इंडिगो कानपुर शिफ्ट करेगा उड़ानें!
एयरपोर्ट सूत्र बताते हैं कि लखनऊ में सर्वाधिक उड़ानें इंडिगो की हैं। ऐसे में इंडिगो प्रशासन लखनऊ से संचालित होने वाली छह से आठ उड़ानों को कानपुर शिफ्ट कर सकता है। इससे कानपुर में विमान सेवाओं की संख्या बढ़ जाएगी। ऐसे ही एयर इंडिया, विस्तारा भी सेवाओं को रिशेड्यूल कर रही है। जल्द ही एयरलाइनें आधिकारिक रूप से इसकी घोषणा करेंगी।
विज्ञापन

इंडिगो कानपुर शिफ्ट करेगा उड़ानें

एयरपोर्ट सूत्र बताते हैं कि लखनऊ में सर्वाधिक उड़ानें इंडिगो की हैं। ऐसे में इंडिगो प्रशासन लखनऊ से संचालित होने वाली छह से आठ उड़ानों को कानपुर शिफ्ट कर सकता है। इससे कानपुर में विमान सेवाओं की संख्या बढ़ जाएगी। ऐसे ही एयर इंडिया, विस्तारा भी सेवाओं को रिशेड्यूल कर रही है। जल्द ही एयरलाइनें आधिकारिक रूप से इसकी घोषणा करेंगी।

विज्ञापन

9 लाख यात्रियों के सफर पर संकट

एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक रनवे की मरम्मत के दौरान 137 दिनों तक विमानों का संचालन दिन में बाधित होगा। इस दौरान दिल्ली, मुंबई सहित अंतरराष्ट्रीय उड़ानें भी प्रभावित होंगी। करीब 65 विमानों का संचालन बाधित होगा, जिससे साढ़े चार महीनों में कुल करीब नौ लाख यात्रियों के सफर पर संकट आएगा। हालांकि, यात्रियों की सुविधा को देखते हुए विमानों की टाइमिंग में बदलाव किया जा रहा है।

ये काम होंगे एयरपोर्ट पर ---

Lucknow Airport: Runway will remain closed during the day from March 1 to July 15, flights will be operated o
Lucknow airport - फोटो : अमर उजाला

1. रनवे की होगी रिकार्पेटिंग
एयरपोर्ट प्रवक्ता ने बताया कि रनवे की रिकार्पेटिंग(मेंटीनेंस) वर्ष 2018 में हुई थी। अब रिकार्पेटिंग के दौरान रनवे की मौजूदा परत हटाई जाएगी। इसके बाद निर्धारित मानकों के अनुरूप डामर की नई परत चढ़ाई जाएगी। इससे रनवे पर लैंड व टेकऑफ करने वाले विमानों के दुर्घटनाग्रस्त होने की आशंकाओं पर विराम लगता है। रनवे और टैक्सी वे सहित कुल 1.80 लाख वर्ग मीटर में रिकार्पेटिंग की जाएगी।

2. समानांतर टैक्सीवे से बढ़ेगी क्षमता
एयरपोर्ट पर मौजूदा रनवे की लंबाई 2,744 मीटर व चौड़ाई 45 मीटर है। ऐसे में इस रनवे के समानांतर एक टैक्सी-वे(पी-9) बनाया जाएगा। विमानों को लैंडिंग के बाद टैक्सीवे पर लाया जाता है, जिससे रनवे खाली होने पर दूसरी फ्लाइट लैंड व टेकऑफ करती है। ऐसे में समानांतर टैक्सीवे बन जाने से विमानों को आसानी से रनवे पर लाया व हटाया जा सकेगा, जिससे विमानों का संचालन तीव्र व सुगम हो सकेगा। इससे सुरक्षा भी बढ़ती है।

3. एजीएल सिस्टम होगा उन्नत, बचेगी बिजली
अमौसी एयरपोर्ट पर साढ़े चार महीने के दौरान एयरफील्ड ग्राउंड लाइटिंग (एजीएल) सिस्टम को उन्नत बनाने का काम भी किया जाएगा। इसमें हेलोजन को एलईडी में बदलना, साथ ही एयरफील्ड साइनेज का उन्नयन भी किया जाएगा, जिससे रनवे बेहतर हो सकेे। इससे विमानों की रात में रनवे पर लैंडिंग आसान होगी तथा एलईडी लगने से 50 प्रतिशत तक बिजली खपत कम होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed