{"_id":"670246fd03dc7591580591c5","slug":"lucknow-airport-28-flights-delayed-due-to-slow-server-12-thousand-passengers-upset-loss-estimated-at-rs-2-5-2024-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ एयरपोर्ट: सर्वर सुस्त होने से 28 उड़ानें लेट, 12 हजार यात्री हुए परेशान, ढाई करोड़ के नुकसान का अनुमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ एयरपोर्ट: सर्वर सुस्त होने से 28 उड़ानें लेट, 12 हजार यात्री हुए परेशान, ढाई करोड़ के नुकसान का अनुमान
Sun, 06 Oct 2024 01:46 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sun, 06 Oct 2024 01:46 PM IST
सार
Lucknow Airport: इंडिगो एयरलाइंस का सर्वर सुस्त होने का असर चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर पड़ा। इंडिगो के काउंटर पर बोर्डिंग पास न बनने से यात्रियों को कतारों में लगना पड़ा।
विज्ञापन
Lucknow airport
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंडिगो एयरलाइंस का सर्वर सुस्त होने का असर चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर भी दिखा। शनिवार को 28 उड़ानें साढ़े तीन घंटे तक लेट हुईं। इससे 12 हजार से ज्यादा यात्री परेशान हुए। एयरपोर्ट पर हाथों से बनाकर बोर्डिंग पास देने पड़े।
विज्ञापन
अमौसी एयरपोर्ट से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, बंगलूरू, अहमदाबाद आदि के लिए इंडिगो की रोजाना 72 फ्लाइटें आती-जाती हैं। सर्वर सही से न चलने से इंडिगो से लखनऊ से यात्रा करने वालों के लिए आगामी तारीखों के करीब 5200 टिकट नहीं बुक हो सके। अनुमान के मुताबिक इससे 2.60 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। एयरवॉक ट्रैवल एजेंसी के आतिफ ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिंग उड़ानें के टिकट भी बुक नहीं हो सके। उधर, इंडिगो के काउंटर पर बोर्डिंग पास न बनने से यात्रियों को कतारों में लगना पड़ा। टर्मिनल पर बैठने तक के लिए जगह नहीं बची थी।
विज्ञापन
ये विमान हुए लेटलतीफी के शिकार
दिल्ली की फ्लाइट 6ई-2243 सवा घंटे, 6ई-2380 एक घंटे 20 मिनट, 6ई-2303 एक घंटे लेट रही। दिल्ली से आने वाली उड़ानें 6ई-2151 पचास मिनट, 6ई-2113 साढ़े तीन घंटे देरी से अमौसी पहुंचीं। मुंबई की इंडिगो की उड़ान 6ई-708 आधे घंटे, 6ई-5302 डेढ़ घंटे व मुंबई से आने वाली 6ई-2442 एक घंटे देरी से पहुंची। कोलकाता की 6ई-6502 पैंतीस मिनट व कोलकाता से आने वाली 6ई-6139 आधे घंटे लेट हुई। हैदराबाद से आने वाली 6ई-6167 पौने तीन घंटे, बंगलूरू की फ्लाइट 6ई-435 एक घंटे 28 मिनट, वहां से आने वाली फ्लाइट 6ई-196 सवा घंटे लेट पहुंची। अहमदाबाद जाने वाली फ्लाइट 6ई-8279 डेढ़ घंटे व देहरादून की उड़ान 6ई-515 एक घंटे लेट रही।
विज्ञापन