फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow Airport: 28 flights delayed due to slow server, 12 thousand passengers upset, loss estimated at Rs 2.5

लखनऊ एयरपोर्ट: सर्वर सुस्त होने से 28 उड़ानें लेट, 12 हजार यात्री हुए परेशान, ढाई करोड़ के नुकसान का अनुमान

Sun, 06 Oct 2024 01:46 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 06 Oct 2024 01:46 PM IST
सार

Lucknow Airport: इंडिगो एयरलाइंस का सर्वर सुस्त होने का असर चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर पड़ा।  इंडिगो के काउंटर पर बोर्डिंग पास न बनने से यात्रियों को कतारों में लगना पड़ा।
 

विज्ञापन
Lucknow Airport: 28 flights delayed due to slow server, 12 thousand passengers upset, loss estimated at Rs 2.5
Lucknow airport - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 इंडिगो एयरलाइंस का सर्वर सुस्त होने का असर चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पर भी दिखा। शनिवार को 28 उड़ानें साढ़े तीन घंटे तक लेट हुईं। इससे 12 हजार से ज्यादा यात्री परेशान हुए। एयरपोर्ट पर हाथों से बनाकर बोर्डिंग पास देने पड़े।

विज्ञापन


अमौसी एयरपोर्ट से दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, बंगलूरू, अहमदाबाद आदि के लिए इंडिगो की रोजाना 72 फ्लाइटें आती-जाती हैं। सर्वर सही से न चलने से इंडिगो से लखनऊ से यात्रा करने वालों के लिए आगामी तारीखों के करीब 5200 टिकट नहीं बुक हो सके। अनुमान के मुताबिक इससे 2.60 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। एयरवॉक ट्रैवल एजेंसी के आतिफ ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिंग उड़ानें के टिकट भी बुक नहीं हो सके। उधर, इंडिगो के काउंटर पर बोर्डिंग पास न बनने से यात्रियों को कतारों में लगना पड़ा। टर्मिनल पर बैठने तक के लिए जगह नहीं बची थी।
विज्ञापन


ये विमान हुए लेटलतीफी के शिकार
दिल्ली की फ्लाइट 6ई-2243 सवा घंटे, 6ई-2380 एक घंटे 20 मिनट, 6ई-2303 एक घंटे लेट रही। दिल्ली से आने वाली उड़ानें 6ई-2151 पचास मिनट, 6ई-2113 साढ़े तीन घंटे देरी से अमौसी पहुंचीं। मुंबई की इंडिगो की उड़ान 6ई-708 आधे घंटे, 6ई-5302 डेढ़ घंटे व मुंबई से आने वाली 6ई-2442 एक घंटे देरी से पहुंची। कोलकाता की 6ई-6502 पैंतीस मिनट व कोलकाता से आने वाली 6ई-6139 आधे घंटे लेट हुई। हैदराबाद से आने वाली 6ई-6167 पौने तीन घंटे, बंगलूरू की फ्लाइट 6ई-435 एक घंटे 28 मिनट, वहां से आने वाली फ्लाइट 6ई-196 सवा घंटे लेट पहुंची। अहमदाबाद जाने वाली फ्लाइट 6ई-8279 डेढ़ घंटे व देहरादून की उड़ान 6ई-515 एक घंटे लेट रही।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed