फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Airlines refuse to provide wheelchairs at airport, citing lack of bookings

Lucknow: एयरपोर्ट पर एयरलाइंस कर्मियों की मनमानी, बुकिंग न होने की बात कहकर व्हीलचेयर देने से किया इनकार

Wed, 10 Dec 2025 10:14 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 10 Dec 2025 10:14 PM IST
सार

Lucknow airport: लखनऊ एयरपोर्ट पर एयरलाइंस के कर्मचारियों ने टिकट के साथ व्हीलचेयर की बुकिंग न होने पर कुर्सी देने से मना कर दिया। 

विज्ञापन
Lucknow: Airlines refuse to provide wheelchairs at airport, citing lack of bookings
लखनऊ एयरपोर्ट पर मनमानी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

अमौसी एयरपोर्ट पर 79 वर्षीय बीमार वृद्धा को अकासा एयरलाइंस ने व्हीलचेयर देने से मना कर दिया। कर्मचारी इसके पीछे टिकट के साथ व्हीलचेयर की बुकिंग नहीं होने का तर्क देते रहे। वृद्धा व उनकी बेटी ने कहा कि उनके टिकट के साथ व्हीलचेयर बुक कराने के बारे में जानकारी नहीं थी। इसके बावजूद कर्मचारियों का दिल नहीं पसीजा।

विज्ञापन


मामला अमौसी एयरपोर्ट का है। आशियाना निवासी मुनमुन बनर्जी को गत दिवस मुंबई जाना था। उन्होंने अकासा एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या क्यूपी-1526 में टिकट बुक कराया, जिसका पीएनआर नंबर वाई 5 एफआईपीएफ था। सुबह 11:30 बजे की उड़ान के लिए वह अपनी बेटी दिशा बनजीं के साथ समय से पूर्व एयरपोर्ट पहुंच गई थीं। एयरपोर्ट के गेट पर उन्होंने एयरलाइंस कमियों से व्हीलचेयर मांगी। कर्मचारियों ने बुकिंग नंबर मांगा, जो उनके पास नहीं था। कर्मचारियों ने कहा कि व्हीलचेयर के लिए टिकट के साथ ही बुकिंग करनी होती है। 
विज्ञापन


बेटी दिशा ने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी और मदद मांगी। लेकिन कर्मचारियों ने व्हीलचेयर देने से स्पष्ट मना कर दिया। वृद्धा व उनकी बेटी लगातार गुहार लगाती रही, लेकिन कर्मचारियों ने उनकी एक न सुनी। मुनमुन वगैर व्हीलचेयर के जाने में असमर्थ थीं। जब बेटी दिशा ने सुरक्षावलों से मदद मांगी तो उन्होंने समस्या को देखते हुए व्हीलचेयर मुहैया कराई। जिसके बाद मुनमुन बनर्जी फ्लाइट तक पहुंच सकीं और मुंबई तक की यात्रा की। पूरे मामले की शिकायत डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) और एयरपोर्ट अथॉरिटी से की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed