फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow air is poisonous due to pollution and fog

कुछ इस तरह जहरीली हो रही है लखनऊ की हवा

Fri, 11 Dec 2015 03:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 11 Dec 2015 03:34 PM IST
विज्ञापन
lucknow air is poisonous due to pollution and fog

 लखनऊ में बढ़े कोहरे और प्रदूषण का कॉकटेल शहर की हवा को जहरीला बना रहा है। कोहरे की वजह से सूक्ष्मकण वायुमंडल की निचली सतह पर ही बने हुए हैं। इन कणों के हवा में मौजूद होने से पीएम 2.5 और पीएम 10 का लेवल बढ़ गया है।

विज्ञापन

वैज्ञानिकों का कहना है कि इसकी वजह से हवा पिछले दो दिन में तेजी से जहरीली हुई है। वहीं लखनऊ देश में सबसे ज्यादा वायु प्रदूषण वाला शहर बन गया है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की बृहस्पतिवार को जारी एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) वैल्यू की डेली बुलेटिन में लखनऊ सबसे प्रदूषित शहर मिला।
विज्ञापन


बुधवार को भी सीपीसीबी ने एक्यूआई वैल्यू सबसे ज्यादा मिलने की वजह से लखनऊ को सबसे ज्यादा प्रदूषित बताया था। इसके साथ ही लोगों को घरों से बाहर निकलने से मना किया गया था। बृहस्पतिवार को पिछले दिन से भी खराब हालात बने। इसकी वजह से एक्यूआई वैल्यू 18 पॉइंट बढ़ गई। यह प्रदूषण वाराणसी, कानपुर, दिल्ली, फरीदाबाद, आगरा से अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सर्दियों में बढ़ जाता है पॉल्यूशन

lucknow air is poisonous due to pollution and fog

यूपीपीसीबी की केंद्रीय लैब की प्रभारी वैज्ञानिक डॉ. मंजू गुप्ता का कहना है कि गर्मियों की अपेक्षा सर्दियों में प्रदूषण का लेवल औसतन बढ़ जाता है। जाड़े में हवा में मौजूद सूक्ष्मकण गर्मियों की तरह वायुमंडल की ऊपरी परत तक नहीं जाते।

कोहरा इन सूक्ष्मकणों, जिनमें धूल और खतरनाक गैसों के कण भी शामिल हैं, को वायुमंडल की निचली परत रोक देता है। औसत रूप से ऐसे में करीब 30 प्रतिशत तक अधिक प्रदूषण हवा में मॉनिटर किया जाता है। कोहरा छंटने और तापमान बढ़ने के बाद यह प्रदूषण कम हो जाएगा।

आईआईटीआर व यूपीपीसीबी ने मिलाया हाथ

प्रदूषण की जांच के लिए अब आईआईटीआर और यूपीपीसीबी संयुक्त जांच अभियान चलाएंगे। यूपीपीसीबी के सदस्य सचिव एससी यादव ने इसकेलिए निर्देश केंद्रीय लैब को दिए हैं।

प्रभारी डॉ. मंजू गुप्ता ने बताया कि अभियान की तारीख तय करने के लिए एक पत्र आईआईटीआर को भेजा जा रहा है। इसके अलावा हवा में प्रदूषण को कम किया जा सके। इसके लिए भी एयर क्वालिटी कंट्रोल (एक्यूसी) पर भी काम होना है।

कहां कितना प्रदूषण
शहर        एक्यूआई वैल्यू
लखनऊ    478
कानपुर        382
फरीदाबाद    375
आगरा         360
दिल्ली        350
वाराणसी     345

रात को अलाव जलाने से भी बढ़ता है पॉल्यूशन
लखनऊ में प्रदूषण का लेवल उतना खतरनाक नहीं हुआ जितना कि आंकड़ों में दिख रहा है। कोहरे की तरह दूसरे कई कारण जैसे रात को अलाव जलना भी एक कारण है। इससे काफी हद तक प्रदूषण बढ़ने की आशंका बन जाती है।
डॉ. मंजू गुप्ता, प्रभारी वैज्ञानिक, केंद्रीय लैब, यूपीपीसीबी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed