{"_id":"68ebc3d21fdffcba7f0b84f5","slug":"lucknow-after-the-death-of-the-headmistress-the-siblings-grabbed-rs-23-lakh-and-jewellery-worth-rs-8-lakh-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: प्रधानाध्यापिका की मौत के बाद भाई-बहनों ने किया खेल, 23 लाख रुपये और आठ लाख के जेवर हड़पे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: प्रधानाध्यापिका की मौत के बाद भाई-बहनों ने किया खेल, 23 लाख रुपये और आठ लाख के जेवर हड़पे
Sun, 12 Oct 2025 08:35 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 12 Oct 2025 08:35 PM IST
सार
आरोप है कि बीमारी का लाभ उठाते हुए पत्नी के तीन भाइयों ने मिलकर पत्नी का मोबाइल ले लिया। नौ मार्च को मोबाइल के जरिये पॉलिसी में हेरफेर करके अपनी मां को सौ फीसदी नाॅमिनी बना दिया।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
लखनऊ के राजाजीपुरम सी ब्लॉक निवासी सुरेंद्र नाथ ने पत्नी के तीन भाइयों, एक साली व सास पर मृत पत्नी के 23 लाख रुपये और आठ लाख के जेवर हड़पने का आरोप लगाया है। तालकटोरा पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
सुरेंद्र के मुताबिक पत्नी सीतापुर के रेउसा में प्राथमिक विद्यालय की प्रधानाध्यापिका थीं। बीते 22 फरवरी को पत्नी की तबीयत खराब हो गई। 13 मार्च को इलाज के दौरान उनकी अस्पताल में मौत हो गई थी। मृत्यु से पहले पत्नी ने बीमा पॉलिसी ली थी, जिसमें उन्हें सौ प्रतिशत शेयर का नॉमिनी बनाया गया था। सुरेंद्र ने बताया कि पत्नी के इलाज के दौरान साले सतीश चंद्र, हरिश्चंद्र, नितीश चंद्र साली सीमा और सास चंद्रकला अस्पताल में रहते थे।
विज्ञापन
आरोप है कि बीमारी का लाभ उठाते हुए तीन भाइयों ने मिलकर पत्नी का मोबाइल ले लिया। नौ मार्च को मोबाइल के जरिये पॉलिसी में हेरफेर करके अपनी मां को सौ फीसदी नाॅमिनी बना दिया। इतना ही नहीं पत्नी की मृत्यु के बाद आरोपियों ने पत्नी के पीएफ खाते से 23 लाख नकद और आठ लाख के जेवर भी हड़प लिए। मामले की जानकारी होने पर जब उन्होंने रकम और गहने वापस मांगे तो आरोपियों ने धमकाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस से शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में उन्होंने डीसीपी पश्चिमी से शिकायत की। इंस्पेक्टर कुलदीप दुबे के मुताबिक सतीश चंद्र, हरिश्चंद्र, नितीश चंद्र, सीमा और चंद्रकला पर केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश की जा रही है।