फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: AAP launches free oxygen-free auto ambulance service for Corona patients

लखनऊ : आप ने कोरोना मरीजों के लिए शुरू की निशुल्क ऑक्सीजन युक्त मुफ्त ऑटो एंबुलेंस सेवा

Tue, 18 May 2021 12:51 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Tue, 18 May 2021 12:51 AM IST
सार

आप के प्रदेश प्रभारी व सांसद संजय सिंह ने सोमवार को लखनऊ में ऑक्सीजन युक्त ऑटो एम्बुलेंस की निशुल्क सेवा का शुभारंभ किया है।

विज्ञापन
Lucknow: AAP launches free oxygen-free auto ambulance service for Corona patients
ऑक्सीजन युक्त ऑटो एम्बुलेंस - फोटो : amar ujala

विस्तार

आम आदमी पार्टी (आप) ने सोमवार को कोरोना संक्रमित मरीजों की मदद के लिए ऑक्सीजन युक्त ऑटो एम्बुलेंस की निशुल्क सेवा का शुभारंभ कर दिया है। पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मरीजों को अस्पताल तक पहुचाने में भी मदद करेंगे। पार्टी के प्रदेश प्रभारी व सांसद संजय सिंह ने सोमवार को राजधानी में निशुल्क एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ करते हुए हरी झंडी दिखाकर एम्बुलेंस रवाना किया। उन्होंने कहा कि इस सेवा के शुरू होने ऑक्सीजन का स्तर गिरने से परेशान मरीजों को सबसे ज्यादा मदद मिलेगी।                                         

विज्ञापन


आप के प्रदेश प्रभारी ने कहा कि इस सेवा के शुरू होने से राजधानी के लोगों को अस्पताल जाने के लिए एंबुलेंस वालों को 20-25 हजार रुपये नहीं देने पड़ेंगे। उन्होंने महामारी के इस दौर में पार्टी के साथियों द्वारा लोगों की मदद करने की सराहना करते हुए कहा कि इस एंबुलेंस सेवा का प्रबंध पार्टी के साथियों ने आपसी चंदे से किया है। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले दिल्ली में भी ऑटो एंबुलेंस सेवा शुरू की गईं थी। इसका अनुसरण करते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं ने  मेरठ, बनारस, प्रयागराज, नोएडा, गाजियाबाद आदि शहरों में ऑक्सीजन सिलिंडर युक्त ऑटो एंबुलेंस की सेवा शुरू की है। 
विज्ञापन


इसी कड़ी में राजधानी में भी इस सेवा की शुरुआत की गई है। उन्होंने भरोसा जताया कि आप पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की इस पहल से  राजधानी में भी सैकड़ों जिंदगियां बचाने में मदद मिलेगी। संजय सिंह ने बताया कि हर जरूरतमंद को ऑटो एंबुलेंस मुफ्त अस्पताल पहुंचाएगी। इसके लिए उसे या उसके परिजन को 9818430043 पर कॉल करना होगा। जल्द ही हम और भी जिलों में इस तरह की सेवा शुरू करेंगे। इससे पहले प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित श्रीवास्तव और व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष मनीष वर्मा ने ऑटो एंबुलेंस चालकों को पीपीई किट और सैनिटाइजर भेंट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर आप सांसद ने सरकार पर महामारी नियंत्रण में अपनी नाकामी छिपाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार आंकड़ों की बाजीगरी से जनता को भरमाने में जुटी है। उन्होंने कहा कि सरकार चाहे कितना भी प्रयास करे, पर नदियों में बहती लाशें सरकार के कुप्रबंधन की सच्चाई बयां कर रही है।  इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता वैभव महेश्वरी, प्रदेश उपाध्यक्ष रोहित श्रीवास्तव, व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मनीष वर्मा, लखनऊ महानगर अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव त्यागी, शादाब, अफरोज आलम सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed