फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: A waiter molested a woman in a hotel

Lucknow: होटल में वेटर ने की महिला से छेड़छाड़, खाना खाने के लिए हाथ धोनी गई तो पीछे से आया

Mon, 14 Apr 2025 10:57 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 14 Apr 2025 10:57 AM IST
सार

लखनऊ के दुर्गे मां स्थित होटल में एक महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। महिला ने शिकायत की तो होटल मालिक ने पीड़िता के साथ गालीगलौज की।

विज्ञापन
Lucknow: A waiter molested a woman in a hotel
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

राजधानी लखनऊ के हुसैनगंज के बर्लिंग्टन चौराहा स्थित दुर्गे मां होटल के वेटर ने खाना खाने के लिए आई आलमबाग निवासी महिला के साथ छेड़छाड़ की। महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि शिकायत करने पर होटल मालिक दिलीप यादव ने उन्हें धमकाया। महिला की शिकायत पर हुसैनगंज थाने में वेटर व होटल मालिक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


महिला मूलरूप से शाहजहांपुर की रहने वाली हैं। उनके मुताबिक शुक्रवार रात करीब 11:50 बजे वह खाना खाने के लिए दुर्गे मां होटल गई थीं। ऑर्डर देने के बाद वह हाथ धोने वॉशरूम की तरफ गई। उनको अकेला देखकर पीछे से वेटर आ गया और उनके साथ छेड़छाड़ करने लगा। विरोध पर आरोपी हाथापाई पर उतारू हो गया। उन्होंने शोर मचाया तो वहां मौजूद लोग मदद के लिए जमा हो गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - पांच मौतों की दर्दनाक कहानी, रात में नाती के जन्मदिन पर मना जश्न, अगले दिन पूरा परिवार नहीं रहा; ऐसे हुई दुर्घटना
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - मायावती ने किया स्पष्ट, आकाश मेरे उत्तराधिकारी नहीं, सिर्फ पार्टी में वापसी हुई; अशोक सिद्धार्थ को माफी नहीं


महिला का आरोप है कि उन्होंने होटल मालिक दिलीप यादव को पूरी घटना बताई। आरोपी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय दिलीप ने उनके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। महिला ने मदद के लिए पुलिस कंट्रोल रूम पर फोन किया। इस पर आरोपी ने धमकाया कि शिकायत के बावजूद भी उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी। पीड़िता होटल से बाहर निकली और हुसैनगंज थाने पहुंचकर आरोपी वेटर व होटल मालिक के खिलाफ केस दर्ज कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed