{"_id":"699b37a2c0ca5ab26c021161","slug":"lucknow-a-soldier-raped-the-wife-of-a-former-minister-s-personal-secretary-and-was-arrested-2026-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: पूर्व मंत्री के निजी सचिव की पत्नी से सैन्यकर्मी ने किया था दुष्कर्म, गिरफ्तार किया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: पूर्व मंत्री के निजी सचिव की पत्नी से सैन्यकर्मी ने किया था दुष्कर्म, गिरफ्तार किया गया
Sun, 22 Feb 2026 10:36 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 22 Feb 2026 10:36 PM IST
सार
25 मई 2025 को आरोपी ने पूर्व मंत्री के निजी सचिव की पत्नी से दुष्कर्म किया था साथ ही र में घुसकर लाखों के जेवर भी लूटे थे। पति ने सात जुलाई को गोमतीनगर थाने में केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गोमतीनगर में 25 मई 2025 को पूर्व मंत्री के निजी सचिव की पत्नी से सेना में सिपाही ने छेड़छाड़ नहीं, बल्कि दुष्कर्म किया था। आरोपी ने घर से लाखों के जेवर और नकदी लेकर भाग निकला था। मामले में निजी सचिव ने सात जुलाई को थाने में आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। गोमती नगर पुलिस ने रविवार को आरोपी को दार्जिलिंग में 5 एफआडी बैंग डूबी कैंट से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर ब्रजेश त्रिपाठी ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी देवरिया के सलेमपुर मधवापुर का रहने वाला अनिल कुमार पांडेय है। इसके खिलाफ निजी सचिव ने चोरी, धमकी, मारपीट और छेड़छाड़ की धारा में केस दर्ज कराया था। मगर पीड़िता ने अपने बयान में अनिल पर उनका दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। इस आधार पर दुष्कर्म की एफआईआर में दुष्कर्म की धारा बढ़ा दी गई थी। पुलिस ने आरोपी की तलाश में जुटी थी। कुछ दिन पहले पुलिस को अनिल की लोकेशन दार्जिलिंग में मिली थी। पुलिस टीम ने वहां से उसे पकड़ लिया।
विज्ञापन
ये है मामला: सात जुलाई को निजी सचिव ने दर्ज रिपोर्ट के जरिये बताया था कि आरोपी ने उन्हें इंटरनेट कॉल करके धमकी दी थी। आरोपी उनकी पत्नी की अश्लील फोटो वायरल की बात कहकर ब्लैकमेल कर रहा था। इतना ही नहीं, अनिल निजी सचिव की गैरमौजूदगी में 25 और 27 मई को उनके घर पहुंचा था। यहां उसने असलहे के बल पर दोनों बच्चों को एक कमरे में बंद किया था। फिर निजी सचिव की पत्नी से दुष्कर्म किया और मारपीट भी की थी। इसके बाद वह घर से लाखों के जेवर और नकदी लेकर भाग निकला था। घटना की जानकारी कुछ दिन उनकी पत्नी ने उन्हें दी थी। निजी सचिव का कहना था कि उनकी पत्नी की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी।
विज्ञापन