{"_id":"668f782fd8850bfe160d746e","slug":"lucknow-a-man-attacked-his-brother-with-knife-died-in-trauma-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: भाई ने भाई को चाकू मारकर किया घायल, ट्रामा में इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: भाई ने भाई को चाकू मारकर किया घायल, ट्रामा में इलाज के दौरान मौत
Thu, 11 Jul 2024 01:10 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 11 Jul 2024 01:10 PM IST
सार
राजधानी लखनऊ के सआदतगंज थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपने भाई को चाकू मारकर घायल कर दिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
मृतक फैसल व केजीएमयू पुलिस चौकी पर मौजूद परिजन।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ के सआदतगंज इलाके में बीती रात बड़े भाई ने छोटे भाई की चाकू से वार कर हत्या कर दी। दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। सआदतगंज के हसनगंज बावली इलाके में रहने वाले फैसल (25) बावर्ची का काम करते थे। बुधवार रात वह काम से वापस घर लौटे।
विज्ञापन
घर पर मौजूद बड़े भाई अखलाल से उनका किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते बात काफी बढ़ गई और दोनों के बीच गाली-गलौज होने लगी। इस बीच अखलाल ने चाकू से छोटे भाई फैसल पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में फैसल खून से लथपथ होकर गिर पड़ा। परिजनों ने फैसल को ट्रामा सेंटर पहुंचाया, जहां उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार सुबह सआदतगंज पुलिस को घटना की सूचना मिली। छानबीन के बाद पुलिस ने फैसल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फैसल की मां का कहना है कि दोनों भाई रात को नशे में थे और दोनों के बीच झगड़ा हो गया।
विज्ञापन