Lucknow: सिरफिरे की हरकत से लोग परेशान, बिजली के तारों और मोबाइल नेटवर्क में लगाई आग, सीसीटीवी से खुलासा
युवक की पहचान सीसीटीवी फुटेज से हुई है। उसकी इस हरकत से 1500 उपभोक्ताओं को दो घंटे और इनमें से 110 उपभोक्ताओं की आठ घंटे तक बिजली के लिए इंतजार करना पड़ा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लखनऊ के हजरतगंज के वीआईपी इलाके में बीते बृहस्पतिवार आधी रात के बाद 1500 उपभोक्ताओं की बिजली और 2000 मोबाइल कनेक्शन का नेटवर्क एक सिरफिरे ने गुल किया था। इस कारस्तानी का सीसीटीवी फुटेज से खुलासा होने पर बिजली विभाग के जूनियर इंजीनियर ने हजरतगंज कोतवाली में एफआईआर दर्ज करने के लिए तहरीर दी है।
पुलिस के मुताबिक जूनियर इंजीनियर आलोक कुमार सिंह ने दी गई तहरीर में कहा कि गोखले मार्ग एकलव्य नगर निवासी विशाल ने रात 3:35 बजे सुल्तानगंज पुलिस चौकी के पास दो बिजली पोल पर तारों में आग लगाई थी। इससे 1500 उपभोक्ताओं की दो घंटे और इनमें से 110 उपभोक्ताओं की आठ घंटे तक बिजली के लिए इंतजार करना पड़ा।
उधर, बिजली विभाग के लोगों ने बताया कि घटना के तीन दिन गुजरने के बाद भी शनिवार शाम तक मोबाइल नेटवर्क पूरी तरह से दुरुस्त नहीं हो पाया है। दरअसल, इस आग से मोबाइल नेटवर्क के तमाम तार और उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए थे।
इसी प्रकार आग लगाए जाने के कारण बिजली विभाग को करीब दो लाख रुपये कीमत के एबीसी तार आदि जलने का नुकसान हुआ है। सिरफिरे का खुलासा आशा अपार्टमेंट के पास बिजली पोल पर लटक रहे तारों में आग लगाने का प्रयास सीसीटीवी फुटेज से हुआ।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.