{"_id":"678c9ed0220ee7d5e402a629","slug":"lucknow-a-high-speed-double-decker-bus-coming-from-delhi-overturned-more-than-30-people-injured-one-s-hand-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: दिल्ली से आ रही तेज रफ्तार डबल डेकर बस पलटी, 30 से ज्यादा लोग हुए घायल; एक का हाथ कटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: दिल्ली से आ रही तेज रफ्तार डबल डेकर बस पलटी, 30 से ज्यादा लोग हुए घायल; एक का हाथ कटा
Sun, 19 Jan 2025 12:59 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sun, 19 Jan 2025 12:59 PM IST
सार
Road accident in Lucknow: दिल्ली से लखनऊ की तरफ आ रही एक डबल डेकर बस लखनऊ के पारा इलाके में पलट गई। इस घटना में कई दर्जन लोग घायल हो गए हैं।
विज्ञापन
लखनऊ में पलटी डबल डेकर बस।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
लखनऊ के पारा में रविवार सुबह दस बजे दिल्ली से आ रही तेज रफ्तार डबल डेकर बस तिकुनिया मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस में सवार यात्री चीखने-चिल्लाने लगे। वहां अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद घटना स्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। पुलिस ने लोगों की मदद से बस में सवार यात्रियों को निकला।
अभी तक आ आ रही जानकारी के अनुसार घटना में 30 यात्री घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। इंस्पेक्टर पारा सुरेश सिंह के मुताबिक यात्रियों को निकाला जा रहा। कुछ लोगों की हालत गंभीर है। इस दुर्घटना में कुछ बच्चे भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
नशे में होने का आरोप
प्रभावित बस सवारियों के अनुसार ड्राइवर नशे में गाड़ी चला रहा था। तेज रफ्तार होने की वजह से उसका संतुलन गाड़ी से बिगड़ गया। इस घटना में एक सवारी के हाथ कट जाने की भी खबर है।