{"_id":"69a0800887fa37c11a0ec825","slug":"lucknow-a-drunk-property-dealer-arrived-at-the-civil-court-with-a-pistol-and-was-arrested-2026-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: नशे में धुत पिस्टल लेकर सिविल कोर्ट पहुंचे प्रॉपर्टी डीलर, गिरफ्तार किया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: नशे में धुत पिस्टल लेकर सिविल कोर्ट पहुंचे प्रॉपर्टी डीलर, गिरफ्तार किया गया
Thu, 26 Feb 2026 10:46 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Thu, 26 Feb 2026 10:46 PM IST
सार
बृहस्पतिवार दोपहर पुलिस को दो लोग संदिग्ध हालात में नशे में कचहरी परिसर में प्रवेश करते दिखे।
तलाशी लेने पर उनमें से एक के पास से फैक्टरी मेड पिस्टल और चार कारतूस मिले। दोनों आरोपी पेशी पर आए थे।
विज्ञापन
- फोटो : ANI
विस्तार
सिविल कोर्ट में बृहस्पतिवार दोपहर दो प्रॉपर्टी डीलर पिस्टल के साथ पहुंच गए। दोनों को चेकिंग के दौरान पकड़ लिया गया। वजीरगंज पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पिस्टल और चार कारतूस अपने कब्जे में ले लिए।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर राजेश त्रिपाठी ने बताया कि कचहरी में बम ब्लास्ट की मिली धमकी के कारण बृहस्पतिवार दोपहर करीब दो बजे पुलिस टीम, बीडीएस टीम और डाॅग स्क्वॉड जांच कर रही थी। इसी तरह गेट संख्या आठ पर भी तलाशी अभियान चल रहा था। तभी पुलिस को दो लोग संदिग्ध हालात में नशे में कचहरी परिसर में प्रवेश करते दिखे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - भाजपा ने 11 जिलाध्यक्षों का किया एलान, प्रदेश अध्यक्ष ने जारी की पदाधिकारियों की सूची
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - वीजा में दिक्कत, ब्रिटेन नहीं जा पाए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, जर्मनी से वापस लौटे
तलाशी लेने पर उनमें से एक के पास से फैक्टरी मेड पिस्टल और चार कारतूस मिले। जबकि दूसरे के पास ब्रीफकेस मिला। सुरक्षा कर्मियों ने इसकी जानकारी वजीरगंज थाने में दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों को पकड़ कर थाने ले आई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम ठाकुरगंज के अमन विहार निवासी लालचंद और राजाजीपुरम सी ब्लॉक में रहने वाला भानु प्रताप यादव बताया।
पेशी पर आए थे आरोपी: इंस्पेक्टर के मुताबिक पूछताछ में सामने आया कि लालचंद के पास मिली पिस्टल और कारतूस भानु प्रताप के थे। पिस्टल का लाइसेंस भी उसी के नाम था। भानु की एनआईए कोर्ट में पेशी थी। इसलिए वह लालचंद के साथ आया था। दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। साथ ही पिस्टल के लाइसेंस निरस्तीकरण के लिए डीएम को पत्र लिखा गया है।