{"_id":"6570eef107cf9f3d23080563","slug":"lucknow-14-ips-including-sp-of-maharajganj-ambedkar-nagar-and-hathras-transferred-2023-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow : महराजगंज, अंबेडकरनगर और हाथरस के एसपी समेत 14 आईपीएस का तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow : महराजगंज, अंबेडकरनगर और हाथरस के एसपी समेत 14 आईपीएस का तबादला
Thu, 07 Dec 2023 07:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 07 Dec 2023 07:24 AM IST
सार
इसी तरह प्रयागराज कमिश्नरेट में उपायुक्त पवन कुमार को वहीं पर अपर पुलिस आयुक्त बना दिया गया है।
विज्ञापन
demo pic...
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शासन ने बुधवार देर रात महराजगंज, अंबेडकरनगर और हाथरस के एसपी समेत 14 आईपीएस का तबादला कर दिया। आईजी सीबीसीआईडी के. सत्यनारायण को वहीं एडीजी बना दिया गया है। इसी तरह प्रयागराज कमिश्नरेट में उपायुक्त पवन कुमार को वहीं पर अपर पुलिस आयुक्त बना दिया गया है।
विज्ञापन
बांदा के डीआईजी रेंज विपिन कुमार मिश्रा को वाराणसी में डीआईजी पीएसी बनाया गया है। गाजियाबाद में अपर पुलिस आयुक्त भारती सिंह को पीटीएस मेरठ भेजा गया है। वाराणसी के डीआईजी पीएसी अजय कुमार सिंह को बांदा रेंज का डीआईजी बनाया गया है। पीटीएस मुरादाबाद की एसपी कल्पना सक्सेना को गाजियाबाद का पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। महराजगंज के एसपी डाॅ. कौस्तुभ को अंबेडकरनगर का एसपी बनाया गया है।
विज्ञापन
आगरा के अपर पुलिस उपायुक्त सोमेंद्र मीना को महराजगंज का एसपी बनाया गया है। गाजियाबाद के अपर पुलिस उपायुक्त निपुण अग्रवाल को हाथरस का एसपी बनाया गया है। अंबेडकरनगर के एसपी अजीत कुमार सिन्हा को एसपी साइबर क्राइम बनाया गया है। हाथरस के एसपी देवेश कुमार पांडेय को 23वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद का सेनानायक बनाया गया है। एसपी नियम एव॔ ग्रंथ निजाम हसन का पीटीएस मेरठ के लिए पूर्व में हुआ तबादला आदेश रद कर दिया गया है।
विज्ञापन
कानपुर में एसपी एलआईयू अरविंद मिश्रा को पावर कार्पोरेशन भेजा गया है। आजमगढ़ के एसपी एलआईयू शैलेंद्र कुमार राय को पीटीएस मेरठ भेजा गया है। सहकारिता प्रकोष्ठ में तैनात चंद्र प्रकाश शुक्ला को आजमगढ़ में एसपी एलआईयू बनाया गया है।