{"_id":"677660a72235789b740bcf4e","slug":"lucknow-10000-fine-on-cleaning-agency-for-pouring-water-on-passengers-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को उठाने के लिए ठंडा पानी डालना पड़ा भारी, डीआरएम ने एजेंसी पर ठोंका जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को उठाने के लिए ठंडा पानी डालना पड़ा भारी, डीआरएम ने एजेंसी पर ठोंका जुर्माना
Thu, 02 Jan 2025 03:19 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 02 Jan 2025 03:19 PM IST
सार
राजधानी लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर सो रहे यात्रियों पर पानी डालने के मामले में सफाई एजेंसी पर 10 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है। घटना का वीडियो एक्स पर वायरल हो गया था।
विज्ञापन
प्लेटफॉर्म पर लेटे यात्रियों पर आधी रात डाला पानी
- फोटो : संवाद
विस्तार
चारबाग रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर आठ व नौ पर ट्रेन के इंतजार में सो रहे यात्रियों पर सफाईकर्मियों ने पानी डालकर जगाया था। मामले की पड़ताल के बाद गुरुवार को डीआरएम सचिंद्र मोहन शर्मा ने 10000 रुपये का जुर्माना लगाया है साथ ही दोबारा शिकायत आने पर सख्त कार्रवाई की हिदायत दी है।
विज्ञापन
मामला बीते शनिवार का है। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के चारबाग स्टेशन पर सफाईकर्मियों के यात्रियों पर पानी डालने का वीडियो सोशल मीडिया एक्स पर वायरल हुआ था। राजू यादव ने डीआरएम सचिंद्र मोहन शर्मा को वीडियो शेयर किया था, जिसमें सफाईकर्मी प्लेटफॉर्म धुलने के लिए सो रहे यात्रियों पर पानी डालकर जगा रहे थे। प्लेटफॉर्म आठ व नौ नंबर की ओर खम्मनपीर मजार है। यहां से चलने वाली ट्रेनों से सफर करने वाले व मजार पर आने वाले अक्सर प्लेटफॉर्म पर रुक जाते हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - जेल भेजा गया मां और चार बहनों का हत्यारा अशरफ, वारदात के पहले बहनों को पिलाई थी शराब
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - लखनऊ हत्याकांड: हत्याओं के बाद बाप को स्टेशन छोड़ा, जानिए दो दिनों में क्या कुछ हुआ होटल के कमरे में
वायरल वीडियो में स्पष्ट नजर आ रहा था कि प्लेटफॉर्म पर सो रहे यात्रियों पर पानी डालकर सफाईकर्मी जगा रहे थे। सोने वालों में बच्चे भी शामिल थे। इससे उन्हें असुविधाएं हुई तथा अपने कंबलों को लेकर हटना पड़ा। सफाईकर्मियों का कहना था कि प्लेटफॉर्म की धुलाई व सफाई के लिए रात में आसानी से काम हो जाता है। दिन में ट्रैफिक के चलते धुलाई नहीं हो पाती है। हालांकि, वीडियो वायरल होने के बाद डीआरएम सचिंद्र मोहन शर्मा ने जांच के आदेश दिए थे। जांच में सफाईकर्मी दोषी पाए गए। डीआरएम ने बताया कि सफाई एजेंसी पर 10000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। रेलवे प्रशासन जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य किया जा रहा है।