फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow 1.5 kg gold seized from a passenger at Lucknow airport

लखनऊ: एयरपोर्ट में यात्री के पास से पकड़ा गया 99 लाख कीमत का सोना, इस तरकीब से छिपाकर था लाया

Mon, 14 Aug 2023 08:43 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 14 Aug 2023 08:43 PM IST
सार

फ्लाइट संख्या IX-194 से यह यात्री दुबई से लखनऊ पहुंचा था। एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान यह सोना बरामद किया गया।

विज्ञापन
Lucknow 1.5 kg gold seized from a passenger at Lucknow airport
Gold - फोटो : ANI

विस्तार

दुबई से तस्करी कर लाया जा रहा 98.74 लाख रुपये कीमत का सोना अमौसी एयरपोर्ट पर कस्टम ने पकड़ा। सोने की तस्करी धातु के घोड़े की कलाकृति के रूप में की जा रही थी, जिसकी पड़ताल के बाद मामला उजागर हुआ। यात्री को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सोने की तस्करी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। लेकिन कस्टम की मुस्तैदी से तस्कर धरे जा रहे हैं। मामला सोमवार को है। कस्टम अधिकारियों की माने तो दुबई से सोमवार दोपहर करीब 2:30 बजे लखनऊ स्थित अमौसी एयरपोर्ट पर पहुंची एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट (आईएक्स -194) से उतरे यात्रियों की जांच की जा रही थी। 
विज्ञापन


इसी बीच एक यात्री संदिग्ध नजर आया।कस्टम अधिकारियों ने उसे अलग कर तलाशी ली, जिसके बाद उसके पास से 1.63 किलोग्राम सोना बरामद हुआ। यह सोना यात्री मेटल के घोड़े की कलाकृति में छिपाकर अपने लगेज के साथ ला रहा था। यात्री से जब इसकी पूछताछ की गई तो वह सोने से संबंधित कोई कागजात नहीं दिखा सका। न ही सोने के विषय में कुछ बताया। कस्टम अधिकारियों ने बरामद सोने को जब्त कर लिया। बरामद सोने की कीमत करीब 98.74 लाख रुपए बताई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कस्टम अधिकारियों की माने तो उक्त यात्री बरामद सोने को बिना सीमा शुल्क चुकाए ही दुबई से चोरी छुपे यहां लेकर पहुंचा था। फिलहाल कस्टम अधिकारी यात्री को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ कर रहे हैं। इससे पूर्व गत जून में दुबई से लखनऊ पहुंची दो फ्लाइटों से पांच तस्करों को पकड़ा गया था, जो 2.50 करोड रुपये कीमत का करीब पांच किलो सोना तस्करी कर ला रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed