फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   LU's graduation examinations from May 3 suggestions sought students

Exams in LU: लखनऊ विश्वविद्यालय की स्नातक परीक्षाएं तीन मई से, छात्रों से मांगे गए सुझाव, देखें पूरी डिटेल

Wed, 16 Apr 2025 02:46 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Wed, 16 Apr 2025 02:46 PM IST
सार

लखनऊ विश्वविद्यालय की बीए, बीएससी व बीकॉम की परीक्षाओं के लिए अंतिम कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इसके लिए विश्वविद्यालय की तरफ से सुझाव मांगे गए हैं। छात्र 19 की शाम तक सुझाव दे सकते हैं।

विज्ञापन
LU's graduation examinations from May 3 suggestions sought students
लखनऊ विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर से बीए, बीएससी और बीकॉम की सम सेमेस्टर-2025 का अनंतिम परीक्षा कार्यक्रम मंगलवार को जारी कर दिया गया। परीक्षाएं तीन मई में शुरू होंगी।

विज्ञापन


परीक्षा कार्यक्रम वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। विश्वविद्यालय की ओर से सुझाव भी मांगे गए हैं। छात्र 19 अप्रैल की शाम तक परीक्षा नियंत्रक को सुझाव भेज सकते हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़े-   Amar Ujala Samvad : कल से सजेगा अमर उजाला संवाद का मंच, सीएम योगी और अखिलेश साहित शमिल होंगे ये बड़े चेहरे
विज्ञापन
विज्ञापन


बीए द्वितीय, बीए चतुर्थ और बीए छठे समेस्टर की अलग-अलग विषयों की परीक्षा तीन मई से शुरू होकर 14 जून तक चलेंगी। कुछ पेपर एक से दो दिन के अंतराल पर भी हैं। बीएससी द्वितीय, चतुर्थ और छठे सेमेस्टर की परीक्षाएं तीन से 27 मई तक चलेंगी। बीकॉम द्वितीय, चतुर्थ और पांचवें समेस्टर की परीक्षाएं छह से 15 मई तक होंगी।


परीक्षा का समय
परीक्षा का समय पहली पाली में सुबह 8:30 से 10 बजे तक है। दूसरी पाली में सुबह 11 से दोपहर 12:30 बजे तक और तीसरी में दोपहर 02 से 3:30 बजे तक परीक्षा होगी।

ये भी पढ़े- Lucknow: समय पर लगेज न मिलने नाराज यात्रियों ने एयरपोर्ट पर किया हंगामा, व्यवस्थाओं पर जताई नाराजगी

छात्र इस माध्यम से दे सकते हैं सुझाव
छात्र विषयवार परीक्षा कार्यक्रम विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.lkouniv.ac.in पर देख सकते हैं। इसके अलावा परीक्षा नियंत्रक के ईमेल coe@lkouniv.ac.in और व्हाट्सअप नंबर 7991200506 पर सुझाव भेज सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed