फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lu is preparing to conduct exam

लविवि : परीक्षा की तैयारी तेज, 30 तक भरें फॉर्म

Fri, 12 Nov 2021 01:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Lu is preparing to conduct exam
लखनऊ विश्वविद्यालय व सहयुक्त महाविद्यालयों की दिसंबर सेमेस्टर की परीक्षाओं की तैयारी तेज हो गई है। विवि प्रशासन ने विषम सेमेस्टर (दिसंबर 2021) की परीक्षा के लिए फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अभी पहले सेमेस्टर के नियमित विद्यार्थियों को इससे अलग रखा गया है। परीक्षा फॉर्म ऑनलाइन लविवि की वेबसाइट पर भरे जाएंगे। इसकी आखिरी तिथि 30 नवंबर निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

परीक्षा नियंत्रक प्रो. एएम सक्सेना की ओर से जारी सूचना के अनुसार विषम सेमेस्टर बीए, बीएससी, बीकॉम (तीसरे व पांचवें सेमेस्टर), पीजी, पीजी मैनेजमेंट, पीजी डिप्लोमा, लॉ तीन वर्षीय व ऑनर्स, डिप्लोमा, बीकॉम ऑनर्स, एमसीए, बीएससी, एमएससी, बीएड, एमएड, बीपीएड, एमपीएड आदि के नियमित, बैक पेपर, छूटी परीक्षा के परीक्षा फॉर्म विद्यार्थी ऑनलाइन भर सकते हैं। उन्होंने बताया कि लविवि के विद्यार्थियों को इसके लिए अलग से कोई शुल्क नहीं जमा करना है।
विज्ञापन

वे ऑनलाइन फॉर्म भरकर, सेमेस्टर की शुल्क रसीद के साथ 30 नवंबर तक हेड-डीन से अग्रसारिता कराकर परीक्षा विभाग में जमा करें। बैक पेपर, इंप्रूवमेंट, छूटे छात्रों को ऑनलाइन परीक्षा फॉर्म भरकर शुल्क ऑनलाइन जमा करते हुए फॉर्म व शुल्क रसीद डीन-हेड कार्यालय में 30 तक जमा करें। सहयुक्त महाविद्यालय के सभी विद्यार्थी परीक्षा फॉर्म निर्धारित शुल्क के साथ कॉलेजों में जमा करें। कॉलेज इन्हें 04 दिसंबर तक विवि में जमा कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमकॉम मिड सेमेस्टर एग्जाम 25 से
लखनऊ विश्वविद्यालय के कॉमर्स विभाग में तीसरे सेमेस्टर के मिड सेमेस्टर एग्जाम 25 नवंबर से होंगे। विभागाध्यक्ष की ओर से जारी विस्तृत सूचना के अनुसार परीक्षा 25 से 27 नवंबर के बीच होगी। इसका विस्तृत कार्यक्रम विवि की वेबसाइट व विभाग के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दिया गया है।

आज भी जमा कर सकेंगे फीस
लविवि प्रशासन ने पीजी प्रवेश के तहत जिन एक दर्जन से अधिक कोर्सों की तीसरी एलॉटमेंट सूची जारी की थी, उनके अभ्यर्थियों को एक दिन और फीस जमा करने का अवसर दिया गया है। प्रवेश समन्वयक प्रो. पंकज माथुर के अनुसार अभ्यर्थी 12 नवंबर तक फीस जमा कर सकते हैं। इनकी कट ऑफ एडमिशन पेज पर उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed