फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   LU declared exam.dates of seven subjects including bped and mped

लविवि ने जारी की बीपीएड-एमपीएड समेत छह पाठ्यक्रमों की परीक्षा तारीख

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
LU declared exam.dates of seven subjects including  bped and mped
लखनऊ। तमाम विरोध के बीच लविवि ने शनिवार को छह अन्य पाठ्यक्रम की परीक्षा की तारीख घोषित कर दी। लविवि ने इसके साथ ही परीक्षा की नई प्रणाली भी घोषित की है। नई प्रणाली में छात्रों को ज्यादा विकल्प मिलेंगे।   लविवि परीक्षा नियंत्रक प्रो. आनंद मुरारी सक्सेना ने बताया कि बीपीएड की परीक्षा 23 जुलाई से 30 जुलाई तक, एमपीएड की परीक्षा 4 अगस्त से 13 अगस्त तक, बीए पब्लिक पॉलिसी की परीक्षा 17 जुलाई से 28 जुलाई, बीवोक रिन्यूबल एनर्जी की परीक्षा 7 जुलाई से 30 जुलाई, एमएससी रिन्यूबल एनर्जी की परीक्षा 7 जुलाई से 30 जुलाई और बीबीए टूरिज्म की परीक्षा 17 जुलाई से 29 जुलाई के बीच होगी। इनका विस्तृत कार्यक्रम जल्द जारी किया जाएगा। ऐसा होगा पेपर का स्वरूप परस्नातक के सभी सेमेस्टर और बीए, बीएससी तथा बीकॉम द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर को छोड़कर अन्य पाठ्यक्रम - पहली यूनिट के अनिवार्य प्रश्न के दस खंड में से किन्हीं पांच सवालों को ही हल करना होगा। जहां 5 खंड होंगे वहां 3 का उत्तर देना होगा। बाकी 8 सवाल में से किन्हीं चार सवालों का उत्तर देना होगा। बीए, बीएससी तथा बीकॉम द्वितीय और चतुर्थ सेमेस्टर विद्यार्थियों को परीक्षा में एक घंटे में 80 में से महज 40 सवाल देने होंगे। पेपर की अवधि एक घंटे की होगी। परीक्षा तीन पाली में होगी। पहली पाली सुबह 8 बजे से 9 बजे तक, दूसरी सुबह 11 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा तीसरी पाली दोपहर दो बजे से तीन बजे के बीच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed