फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   LU: Central Mess will see better days in the form of Food Card

लविवि : सेंट्रल मेस के बहुरेंगे दिन फूडकोर्ड के रूप में आएगी नजर

Sun, 16 Mar 2025 01:44 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Mar 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
LU: Central Mess will see better days in the form of Food Card
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में तकरीबन पांच वर्ष से बंद पड़ी सेंट्रल मेस के दिन जल्द ही बहुरेंगे। आने वाले दिनों में यह मेस फूडकोर्ट के रूप में नजर आएगी, जिसमें छात्र-छात्राओं के लिए कई तरह के व्यंजन विवि परिसर में एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगे और उन्हें किसी रेस्टोरेंट जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसके लिए कुलपति ने सेंट्रल मेस को फूडकोर्ट के रूप में शुरू करने की तैयारी करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्र और छात्राओं दोनों के लिए परिसर में आवासीय सुविधाएं मौजूद हैं। मुख्य परिसर में छात्राओं के लिए पांच और लड़कों के लिए आठ छात्रावास हैं। इसमें दो हजार से ज्यादा छात्र-छात्राएं रहते हैं। वहीं, परिसर में मौजूद अंतरराष्ट्रीय छात्रावासों में भी बड़ी संख्या में विदेशी विद्यार्थियों को भी कमरे आवंटित हैं। इनके भोजन के लिए छात्रावासों में मेस का संचालन किया जा रहा है, मगर इन्हें अपने पसंदीदा पकवानों और जायके के लिए परिसर से बाहर जाना पड़ता है। इसके मद्देनजर कुलपति ने सेंट्रल मेस को ही फूडकोर्ट में बदलने की कार्ययोजना तैयार करवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed