फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   lucknow university became number 1 among state universities

राज्य विश्वविद्यालयों में लखनऊ यूनिवर्सिटी को प्रदेश में पहला स्थान

Thu, 09 Jul 2020 10:44 AM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Thu, 09 Jul 2020 10:44 AM IST
विज्ञापन
lucknow university became number 1 among state universities
लखनऊ यूनिवर्सिटी - फोटो : amar ujala
प्रदेश के सभी राज्य विश्वविद्यालयों में लखनऊ यूनिवर्सिटी पहले स्थान पर है। स्पेन की संस्था सीएसआईसी की ओर से जारी वेबोमैट्रिक्स रैंकिंग ऑफ वर्ल्ड यूनिवर्सिटीज में यह दावा किया गया है। लविवि को देश के विश्वविद्यालयों में 91वां स्थान मिला है। हालांकि, वैश्विक स्तर पर इसे 2447वां स्थान मिला है। 
विज्ञापन


लविवि प्रवक्ता डॉ. दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि वेबोमैट्रिक्स रैंकिंग वर्ष 2004 में शुरू हुई थी। इसे वर्ष में छह माह के अंतराल पर (जनवरी एवं जुलाई) में अपडेट किया जाता है। यह रैंकिंग प्रणाली शिक्षण-संस्थानों के अपने डोमेन यानी वेब पर उपलब्ध सामग्री की गुणवत्ता एवं मात्रा के आधार पर काम करती है।
विज्ञापन


वर्तमान में सीएसआईसी ने लगभग 200 से अधिक देशों के 30 हजार उच्च शिक्षण-संस्थानों का मूल्यांकन किया है। इसमें अमेरिका की हॉवर्ड यूनिवर्सिटी को पहला स्थान मिला है। उनके अनुसार लविवि के लिए सम्मान की बात है कि इसने अन्य प्रमुख विश्वविद्यालयों के साथ इस रैंकिंग सूची में राष्ट्रीय स्तर पर 91वां और वैश्विक स्तर पर 2447वां स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय को देश में 11वां स्थान मिला

ग्लोबल रैंकिंग डेटा अनुसार यह उत्तर प्रदेश के राज्य विश्वविद्यालयों में शीर्ष पर है। आईआईटी बॉम्बे ने विश्व स्तर पर 519वां तथा राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। आईआईटी मद्रास को देश में दूसरा और विश्व में 615, आईआईटी कानपुर को देश में तीसरा और विश्व में 656वां स्थान मिला है।

बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय को देश में 11वां और विश्व में 1149वां स्थान मिला है। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की रैकिंग देश में 17, विश्व में 1305, इलाहाबाद विवि की देश में 71 विश्व में 2437 तथा बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विवि की रैंकिंग देश में 144 और विश्व में 3304 है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed