फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   LU: 15,000 students could not fill the examination form

लविवि : 15 हजार विद्यार्थी नहीं भर पाए परीक्षा फॉर्म

Wed, 17 Dec 2025 02:11 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 17 Dec 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
LU: 15,000 students could not fill the examination form
लखनऊ विश्वविद्यालय
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में पढ़ने वाले करीब 15 हजार विद्यार्थियों के सामने परीक्षा फॉर्म न भर पाने का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। विश्वविद्यालय ने स्नातक व परास्नातक प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को 20 दिसंबर तक परीक्षा फॉर्म भरने का अवसर दिया है लेकिन बड़ी संख्या में विद्यार्थियों का ब्योरा अब तक समर्थ पोर्टल पर अपलोड नहीं हो सका है।
विज्ञापन

जिन महाविद्यालयों के विद्यार्थियों का डाटा पोर्टल पर अपलोड नहीं हो पाया है, उनमें विद्यांत पीजी कॉलेज, शशिभूषण गर्ल्स पीजी कॉलेज, केकेसी और सीतापुर स्थित हिंदू कन्या पीजी कॉलेज प्रमुख हैं। इसके अलावा अन्य कई संबद्ध कॉलेजों के सैकड़ों छात्र-छात्राएं भी इसी समस्या से जूझ रहे हैं।
विज्ञापन


पोर्टल बंद होने से अटका छात्रों का भविष्य

महाविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ. मनोज पांडेय ने बताया कि समर्थ पोर्टल बीच में बंद हो जाने के कारण कॉलेज विद्यार्थियों का ब्योरा अपलोड नहीं कर सके। उन्होंने छात्रों के हित में पोर्टल की अवधि बढ़ाने की मांग की है। विवि प्रशासन ने फिलहाल राहत देते हुए उन विद्यार्थियों के लिए 17 दिसंबर शाम 5 बजे तक समर्थ पोर्टल खोलने का निर्णय लिया है, जिनका डाटा अब तक अपलोड नहीं हो सका है। इसके बाद पोर्टल बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


छात्रों की शिकायत... विषय ही नहीं दिख रहे
मुमताज पीजी कॉलेज, शिया पीजी कॉलेज और खुनखुनजी गर्ल्स पीजी कॉलेज के विद्यार्थी मंगलवार को शिकायत लेकर विश्वविद्यालय पहुंचे। छात्रों ने परीक्षा नियंत्रक को बताया कि समर्थ पोर्टल पर आवेदन करते समय चयनित विषय दिखाई नहीं दे रहे, जिससे फॉर्म अधूरा रह जा रहा है। इस पर विश्वविद्यालय अधिकारियों का कहना है कि पोर्टल पर अधिक लोड होने के कारण यह तकनीकी समस्या आती है और कुछ देर इंतजार करने पर समस्या स्वतः दूर हो जाती है।


छात्रों के हित में लिया गया निर्णय

प्रवेश की तिथि परीक्षा फॉर्म भरने से पहले ही समाप्त हो चुकी थी। इसके बावजूद कई कॉलेजों ने विद्यार्थियों का ब्योरा समर्थ पोर्टल पर अपलोड नहीं किया। छात्रों के हित को देखते हुए कुलपति ने 17 दिसंबर तक पोर्टल खोलने का निर्णय लिया है। सभी कॉलेजों को इसे गंभीरता से लेते हुए तत्काल डाटा अपलोड कराना चाहिए।
- डॉ. मुकुल श्रीवास्तव, प्रवक्ता, लखनऊ विश्वविद्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed