फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   LT teachers recruitment exam after UP board exam.

बोर्ड परीक्षा के बाद 6,645 एलटी शिक्षक भर्ती

Tue, 23 Dec 2014 12:02 PM IST
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
शैलेंद्र श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 23 Dec 2014 12:02 PM IST
विज्ञापन
LT teachers recruitment exam after UP board exam.

राजकीय इंटर कॉलेजों में 6,645 एलटी शिक्षकों की भर्ती यूपी बोर्ड परीक्षा के बाद करने पर लगभग सहमति बन गई है।

विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा विभाग जल्द ही इस संबंध में शासनादेश जारी करने वाला है। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध में शासन को प्रस्ताव भेजते हुए छह माह का समय मांगा था।

इसके लिए तर्क दिया गया था कि चूंकि बोर्ड की परीक्षाएं फरवरी में शुरू हो रही हैं और भर्ती मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशकों की देखरेख में होनी है, इसलिए दोनों काम एक साथ होने में बाधा आएगी।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि इसके आधार पर ही उच्च स्तर पर एलटी शिक्षकों की भर्ती बोर्ड परीक्षा के बाद करने पर सहमति बन गई है।

दायर हुई याचिका भी

LT teachers recruitment exam after UP board exam.

वहीं इस संबंध में कोर्ट द्वारा दिए गए निर्णय से भी शिक्षकों के चयन तथा नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया। हाईकोर्ट ने यूपी सबआर्डिनेट एजूकेशनल (ट्रेंड ग्रेज्युएट ग्रेड) सर्विस रूल्स 1983 की वैधानिकता को चुनौती देने वाली याचिका में हस्तक्षेप से इंकार करते हुए खारिज कर दिया था।

विनोद कुमार यादव और अन्य द्वारा दाखिल याचिकाओं पर मुख्य न्यायाधीश डॉ. डीवाई चंद्रचूड और न्यायमूर्ति पीकेएस बघेल की खंडपीठ ने सुनवाई की थी।

याचिका में सेवा नियमावली की धारा 15(2) की वैधानिकता को चुनौती देते हुए कहा गया कि चयन प्रक्रिया भेदभाव पूर्ण है तथा इससे समानता के संवैधानिक अधिकारों का हनन होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed