फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   LSG on its way to worst performance

Lucknow News: एलएसजी सबसे खराब प्रदर्शन की ओर

Tue, 12 May 2026 02:10 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
LSG on its way to worst performance
लखनऊ। आईपीएल का मौजूदा सत्र लखनऊ सुपरजायंट्स (एलएसजी) के लिए बुरे सपने की तरह बीत रहा है। रविवार को चेन्नई सुपरकिंग्स से मिली हार के साथ टीम के लिए प्लेऑफ के दरवाजे पूरी तरह बंद हो गए। अंक तालिका में अंतिम पायदान यानी दसवें स्थान पर फिसल चुकी एलएसजी अगर आने वाले तीन मुकाबलों में जीत दर्ज नहीं कर सकी तो यह टीम का पांच साल के आईपीएल इतिहास में सबसे खराब प्रदर्शन हाेगा।
विज्ञापन

अभी तक के प्रदर्शन को आधार माना जाए तो बल्लेबाजी में मिचेल मार्श (11 मैच में 377 रन) और गेंदबाजी में प्रिंस यादव (11 मैच में 16 विकेट) को छोड़कर अन्य कोई खिलाड़ी चमक नहीं बिखेर सका। इसके अलावा 27 करोड़ी ऋषभ पंत को लेकर भी कई सवाल उठे। 11 मैच में 27.88 की औसत से 251 रन बनाने वाले पंत भले ही टीम से सबसे अधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज रहे, लेकिन सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ लगाए एकमात्र अर्धशतक (नाबाद 68) के अलावा उनके बल्ले से रन नहीं निकले। पंत की कप्तानी को लेकर भी तमाम सवाल उठेे कि उन्होंने खिलाड़ियों का उपयोग सही ढंग से नहीं किया।
विज्ञापन

लखनऊ टीम पहुंची, 13 को करेगी अभ्यास

लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम 15 मई को चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ होने वाले मुकाबले के लिए सोमवार शाम लखनऊ पहुंच गई है। टीम प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को टीम के खिलाड़ी आराम करेंगे। इसके बाद 13 मई को इकाना स्टेडियम में खिलाड़ी अभ्यास करेंगे। इसी दिन को चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम लखनऊ आ जाएगी। टीम के खिलाड़ी 14 मई को शाम के सत्र में अभ्यास करके तैयारियों को अंतिम रूप देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखनऊ में धोनी के खेलने पर संशय
अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में 15 मई को लखनऊ सुपरजायंट्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच होने वाले मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी के खेलने पर संशय बना हुआ है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार धोनी पूरी तरह फिट है और नेट्स पर अभ्यास कर रहे हैं। लखनऊ के खिलाफ चेन्नई में रविवार को होने वाले मुकाबले में उनके खेलने की संभावना थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। ऐसे में अगर धोनी 15 मई को लखनऊ सुपरजायंट्स के खिलाफ मैच नहीं खेलते हैं तो प्रदेश के प्रसंशकों को खासी निराशा होगी। इसका असर टिकटों की ब्रिकी पर भी पड़ सकता है। आईपीएल में शुरुआती मुकाबले हारने वाली चेन्नई सुपरकिंग्स ने शानदार वापसी करके प्लेआॅफ के लिए अपनी दावेदारी ठोकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed