फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   LS Elections: Home Minister Amit Shah's meeting today in Pratapgarh, Rae Bareli and Gonda

LS Elections : गृहमंत्री अमित शाह की आज प्रतापगढ़, रायबरेली और गोण्डा में सभा, सीएम योगी के भी तीन कार्यक्रम

Sun, 12 May 2024 07:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 12 May 2024 07:49 AM IST
सार

गृहमंत्री अमित शाह के अलावा आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मोहनलालगंज, कैसरगंज और अमेठी लोकसभा क्षेत्रों में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
LS Elections: Home Minister Amit Shah's meeting today in Pratapgarh, Rae Bareli and Gonda
एयरपोर्ट पर अमित शाह और योगी आदित्यनाथ file pic - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह रविवार को प्रतापगढ़, रायबरेली, गोण्डा के चुनावी कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मोहनलालगंज, कैसरगंज और अमेठी लोकसभा क्षेत्रों में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

विज्ञापन


प्रदेश भाजपा की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक गृहमंत्री सबसे पहले प्रतापगढ़ के नायर देवी धाम महेशगंज में कौशांबी लोकसभा से प्रत्याशी के लिए जनसभा करेंगे। इसके बाद रायबरेली और सिविल लाइन गोंडा में भी जनसभा करेंगे। जबकि मुख्यमंत्री सबसे पहले मोहनलालगंज से प्रत्याशी कौशल किशोर के समर्थन में सिधौली में जनसभा करेंगे। इसके बाद कैसरगंज लोस क्षेत्र के पयागपुर में और अमेठी लोस क्षेत्र के माधौगढ़ में सभा करेंगे।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गोंडा के शहीदे आजम सरदार भगत सिंह (टॉमसन) इंटर कॉलेज में रविवार को गृहमंत्री अमित शाह भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में सभा करेंगे। यहां से वह देवीपाटन मंडल की चारों संसदीय सीटों को साधने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमित शाह के आगमन को लेकर शनिवार को डीएम नेहा शर्मा और एसपी विनीत जायसवाल ने अधिकारियों के साथ एलबीएस पीजी कॉलेज के विज्ञान संकाय में बने हेलीपैड और सभा स्थल का जायजा लिया। एसपी विनीत जायसवाल ने एएसपी मनोज कुमार रावत और राधेश्याम राय से कहा कि सुरक्षा से संबंधित सभी व्यवस्थाएं सुविधाजनक होनी चाहिए।

रविवार दोपहर सवा तीन बजे गृहमंत्री अमित शाह का हेलीकॉप्टर एलबीएस कॉलेज के विज्ञान संकाय परिसर में उतरेगा। इसके बाद तीन बजकर 25 मिनट पर वह कॉलेज परिसर में सभा को संबोधित करेंगे। गृहमंत्री अमित शाह की जनसभा से देवीपाटन मंडल की गोंडा, कैसरगंज, बहराइच और श्रावस्ती लोकसभा सीटों पर चुनावी रंग चढ़ने के साथ-साथ सियासी संदेश जाएगा।


शहर में गृहमंत्री अमित शाह के आगमन के चलते इमरजेंसी वाहनों को छोड़कर बाकी के लिए रूट डायवर्ट किया जाएगा। लखनऊ जाने वाली रोडवेज बसें मिश्रौलिया, डीजल डिपो के रास्ते आंबेडकर चौराहा होते हुए लखनऊ जाएंगी। अयोध्या जाने वाली रोडवेज बसें गुरुनानक चौराहे से बड़गांव होते हुए सद्भावना के रास्ते जाएंगी। लखनऊ रोड से आने वाले बड़े वाहन आंबेडकर चौराहे से जेल रोड होते हुए कटहा घाट, सद्भावना के रास्ते बलरामपुर व श्रावस्ती जाएंगे। वहीं, छोटे वाहन आंबेडकर चौराहे से पोस्ट ऑफिस तिराहा, आईटीआई चौराहा होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे। लखनऊ रोड से आने वाले ऐसे वाहन जिन्हें बहराइच जाना है, वे सभी आंबेडकर चौराहे से सदरुद्दीन तिराहा होते हुए आर्यनगर के रास्ते तक आवागमन कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed