{"_id":"5ccc7a3fbdec220791790b77","slug":"ls-elections-2019-varun-gandhi-says-we-all-fighting-for-the-self-esteem-of-bharat-mata","type":"story","status":"publish","title_hn":"हम सब भारत मां के स्वाभिमान के लड़ रहे चुनाव : वरुण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हम सब भारत मां के स्वाभिमान के लड़ रहे चुनाव : वरुण
Fri, 03 May 2019 10:58 PM IST
राजेश सैनी
अमर उजाला ब्यूरो, कादीपुर (सुल्तानपुर)
अमर उजाला ब्यूरो, कादीपुर (सुल्तानपुर)
Published by: राजेश सैनी
Updated Fri, 03 May 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
वरुण गांधी (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांसद भाजपा नेता वरुण गांधी ने कादीपुर विधानसभा क्षेत्र में तूफानी दौरा कर दर्जन भर नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज देश बदल रहा है। एक समय था जब विश्व मंच पर भारत अपनी पहचान बनाने की जद्दोजहद करता था। आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस जैसे ताकतवर देशों की मेहमानवाजी स्वीकार कर देश के गौरव को बढ़ाया है।
विज्ञापन
देश के भीतर किसानों, गरीबों, जरूरतमंदों के लिए तमाम जनहितकारी योजनाएं लाकर उन्हें मजबूत करने का कार्य किया है। यह चुनाव मोदी या मां मेनका गांधी नहीं बल्कि भारत मां लड़ रही हैं। हम सब भारत मां के सम्मान व स्वाभिमान के लिए लड़ रहे है। हम सब जीते तो भारत का सम्मान और स्वाभिमान जीतेगा। जश्न भारत में मानाया जाएगा।
विज्ञापन
विरोधी जीते तो पाकिस्तान में मिठाई बांटी जाएगी। हम सभी देशभक्त हैं। कतई नहीं चाहेंगे कि पाकिस्तानी झंडा भारत में दिखाई दे। पाकिस्तान में मिठाई बांटी जाय। सांसद वरुण गांधी ने कादीपुर पटेल चौक, हींगुनगौरा, ककना, मुड़िलाडीह, सूरापुर, गौरा टिकरी, खालिसपुर, गोपालपुर, पहाड़पुर, थहेली, जुनेदपुर, सुंदरपुर, अमनाइकपुर, केकरचौर, पानबाबा, मेवपुर, कनरवल, त्रिलोकपुर नेवादा में सभा को संबोधित किया।
विज्ञापन